Aaj Ka Mausam 7 Sep: जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 7 Sep: राजधानी में फिर बरसेंगे बादल, UP-बिहार में मिलेगी राहत, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 7 Sep

Aaj Ka Mausam 7 Sep: पूरे देश में बारिश ने तबाही मचा रखी है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है और कई इलाकों में पानी भर गया है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया गया है। लाखों लोगों का जीवन बारिश से प्रभावित हो रहा है। आज की बात करें तो मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। चलिए जानते हैं अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आज दोपहर या शाम के समय राजधानी दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी-तूफान की भी संभावना है। हालांकि यमुना नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे घटने लगा है, जो एक राहत की बात है।

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में अधिकांश जिलों में आज बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और बागपत में भारी बारिश की संभावना है। 8 और 9 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि 10 सितंबर को पूर्वी यूपी और 11 सितंबर को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather

बिहार में आज भारी बारिश से राहत रहेगी, लेकिन कुछ जिलों में वज्रपात की चेतावनी दी गई है। 9 सितंबर को पूरे राज्य में आंधी, बिजली और भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 10 सितंबर से दक्षिण बिहार में तेज बारिश की संभावना है और 11 से 13 सितंबर तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather
Bihar Weather

Rajasthan Weather

राजस्थान में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाड़मेर, जालोर और सिरोही जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जोधपुर, जैसलमेर, पाली, राजसमंद और उदयपुर में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही और उदयपुर जैसे जिलों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

Madhya Pradesh Weather

मध्य प्रदेश में आज बारिश से राहत मिलने की संभावना है और नदियों का जलस्तर भी घट सकता है। अगस्त महीने में यहां अच्छी बारिश हुई थी, जिसके बाद अब मौसम कुछ सामान्य होता दिख रहा है।  उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जिलों में भी आज बारिश से राहत की उम्मीद है, लेकिन नैनीताल और चंपावत जैसे क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Punjab Weather

पंजाब के सभी 23 जिले अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि अगले तीन दिनों तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन लुधियाना के ससराली बांध के टूटने और सतलुज नदी पर बने रिंग बांध में कटाव की वजह से खतरा बरकरार है।

Punjab Weather
Punjab Weather

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Cloudburst Video: उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही की आशंका, राहत-बचाव कार्य जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।