Uttarkashi Cloudburst Video: उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही की आशंका, राहत-बचाव कार्य जारी

Summary :

Uttarkashi Cloudburst:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। इस आपदा में कई लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए। This evening: Heavy Rain and Cloudburst Cause Devastation in Uttarkashi, Uttarakhand, India. Uttarkashi faced another major disaster today as a cloudburst caused widespread damage. In Yamunaghat, heavy rainfall severely affected the Naugaon area.September 06, 2025. pic.twitter.com/2AUbnZdUyJ — Weather Monitor (@WeatherMonitors) September 6, 2025 मुख्यमंत्री धामी की चिंता और निर्देश मुख्यमंत्री…

Uttarkashi Cloudburst:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। इस आपदा में कई लोगों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए।

मुख्यमंत्री धामी की चिंता और निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि जैसे ही अतिवृष्टि और नुकसान की जानकारी मिली, उन्होंने जिलाधिकारी से तुरंत वार्ता कर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

Uttarkashi Cloudburst – बचाव दल मौके पर तैनात

जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं। मौके पर पहुंचकर बचाव दल ने फंसे हुए लोगों को निकालने और घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का काम शुरू कर दिया है।

प्रभावित लोगों की सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में किसी भी तरह की देरी न हो। उन्होंने कहा कि हर संभव मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाए और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

स्थानीय सहयोग की अपील

प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे बचाव दल का सहयोग करें और सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें। साथ ही, राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के आदेश जारी किए हैं।

Uttarkashi Cloudburst – राहत और सहायता पर फोकस

फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और उन्हें आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

Shera Rajput