Aaj Ka Mausam 9 April 2026: देशभर में मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिल रहा है और वहीं पहाड़ों पर बर्फ़बारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर में दो दिन की बारिश के बाद आज यानी 9 अप्रैल को हल्के बदल छाए रहेंगे।
पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक औऱ तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 9 से 12 अप्रैल के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में बारिश होने के आसार हैं। वहीं 9-10 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में भी बारिश, बिजली गिरने के साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी

दिल्ली-एनसीआर में 9 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 अप्रैल को दिल्ली के आसमान साफ रहेगा। दिन के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 14 अप्रैल तक अधिकतम तापमान बढ़ते-बढ़ते 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि
उत्तर प्रदेश में आज, 9 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट है। आज अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Bihar Weather: बिहार में आंधी-बारिश

मौसम विभाग ने आज बिहार में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात होने का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
Temperature Forecast For 11 Cities: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| City (English / हिंदी) | अधिकतम तापमान (9 अप्रैल) | न्यूनतम तापमान (9 अप्रैल) |
|---|---|---|
| Delhi / दिल्ली | 31°C | 17°C |
| Jaipur / जयपुर | 34°C | 20°C |
| Ranchi / रांची | 31°C | 17°C |
| Mumbai / मुंबई | 33°C | 24°C |
| Shimla / शिमला | 18°C | 06°C |
| Patna / पटना | 34°C | 23°C |
| Chennai / चेन्नई | 36°C | 27°C |
| Nainital / नैनीताल | 17°C | 07°C |
| Lucknow / लखनऊ | 30°C | 18°C |
| Bhopal / भोपाल | 31°C | 21°C |
| Kolkata / कोलकाता | 30°C | 19°C |
यह भी पढ़ें: सीजफायर के बाद सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी 2.60 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा रेट






















