Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Summary :

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी और चमक-गरज के साथ तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। आईएमडी ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ के तहत निवासियों को आंधी और गरज के साथ बारिश के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, शहर में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मंगलवार को उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट…

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी और चमक-गरज के साथ तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। आईएमडी ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ के तहत निवासियों को आंधी और गरज के साथ बारिश के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

Delhi-NCR Weather
Delhi-NCR Weather

विभाग के अनुसार, शहर में दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मंगलवार को उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में भूस्खलन और हिमस्खलन की घटनाएं भी सामने आईं।

Delhi-NCR Weather: बढ़ते तापमान से लोगों को मिली राहत

दिल्ली के सफदरजंग और लोधी रोड में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालम और रिज में 2.1 मिलीमीटर और आयानगर में दो मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी शहर में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कई डिग्री कम है। दिल्ली में मंगलवार को एक बार फिर बारिश होने से बढ़ते तापमान से राहत मिली।

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के साथ-साथ हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने मंगलवार और बुधवार के लिए आसमान में गरज-चमक और बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था।

Weather Update: यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश

विभाग के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के आगरा तक कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बीच, भारी बारिश के कारण जम्मू क्षेत्र में शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया। इसके अतिरिक्त, रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा।

Weather Update
Weather Update

आईएमडी ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने 36 घंटों से इस क्षेत्र को प्रभावित किया है, जिससे व्यापक वर्षा, तापमान में भारी गिरावट और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, जम्मू शहर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस कम है। लगातार बादल छाए रहने और बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है।

ALSO READ: ‘बंगाल की तरफ आंख उठाकर देखा, तो टुकड़े-टुकड़े…’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, 1971 की दिलाई याद

Rahul Kumar Rawat