कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि बिहार के महागठबंधन में शामिल घटक दल न्यूनतम साझा कार्यक्रम का एजेंडा तैयार करेंगे जिस पर सरकार अमल करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार में कांग्रेस भी शामिल है।
कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब लोकतंत्र और संविधान का अपमान हो रहा था, जब संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को धूमिल किया जा रहा था, उस समय बिहार ने लोकतंत्र बचाने का एक संदेश दिया है। एक महागठबंधन की सरकार बनी और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया गया। इससे बड़ा सबक भाजपा को नहीं सिखाया जा सकता।’’
महंगाई पर बात हो तो भाजपा को विपक्ष में बैठाइए
उन्होंने कहा, ‘‘देश को बेचने वालों से देश को बचाने की जरूरत है। देश को बचाने का संदेश ही बिहार में महागठबंधन सरकार का संदेश है।’’ दास ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘बिहार में न्यूनतम साझा कार्यक्रम की बात हुई है। सभी सात पार्टियां बैठकर न्यूनतम साझा कार्यक्रम का एजेंडा तैयार करेंगी और उस पर अमल किया जाएगा।’’
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, ‘‘रोजगार बहुत बड़ा सवाल है। भाजपा विपक्ष में गई तो रोजगार की बात शुरू हो गई। अगर जनता चाहती है कि रोजगार, महंगाई पर बात हो तो भाजपा को विपक्ष में बैठाइए।’’


Download Android App
Download iOS App



