भाजपा छोड़ एनसीपी में शामिल हुए अमित कुमार

Summary :

आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय पटना में मिलन समारोह आयोजित की गई जिसमें भाजपा नेता अमित कुमार अपने दर्जनों साथियों के साथ एनसीपी में शामिल हो गए।

आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय पटना में मिलन समारोह आयोजित की गई जिसमें भाजपा नेता अमित कुमार अपने दर्जनों साथियों के साथ एनसीपी में शामिल हो गए। इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री राणा रणवीर सिंह ने अमित कुमार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया एवं फूल माला पहनाकर एनसीपी में उनका स्वागत किया।  
पार्टी में शामिल होने के बाद अमित कुमार ने कहा कि देश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार छात्र एवं नौजवान विरोधी है जिसके कारण आज बिहार समेत देश भर में बेरोजगारों की लंबी चौड़ी फ़ौज खड़ी हो गई है जो आने वाले समय में भाजपा सरकार के लिए सरदर्द साबित होगा। नए सदस्यों को एनसीपी में स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री राणा रणवीर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा छात्रों एवं नौजवानों की मांगों की अनदेखी की जा रही है बहुत जल्द इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। 
राणा ने कहा कि एनसीपी छात्रों एवं नौजवानों की मांगों को अपना पूर्ण समर्थन करते हुए एक जोरदार आंदोलन की रणनीति तैयार कर रही है ताकि छात्रों एवं बेरोजगारों की मांग मानने पर सरकार को विवश किया जा सके। इस अवसर पर पार्टी के अनेक नेता मौजूद थे जिसमें प्रमुख हैं, पूजा सिंह, पी एन रॉय, इरफानुलहक, संजय कुमार, राकेश रंजन, अजित सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, डॉ एम भारती, रंजीत कुमार यादव आदि।

Desk Team