पटना : बिहार पंचायती राज के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने बैठक कर जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के प्रवासी मजदूर छात्र एवं छात्राओं को प्रमंडलीय शिविर में रखा जाएगा। इन सब विषयों की जानकारी आज पत्र के माध्यम से दिया। वही अमृत लाल मीणा ने बिहार के डीजीपी ग्राम पंचायत के मुखिया ग्राम कचहरी एवं वार्ड सदस्य को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों की जानकारी स्थानीय थाना को किसी भी कीमत पर मिलनी चाहिए। जानकारी नहीं देने की स्थिति में मुखिया सरपंच एवं वार्ड सदस्य नपे जाएंगे। बकौल अमृत लाल मीणा कोरो ना महामारी को लेकर बिना जांच कराए किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने दिया जाए। अगर व्यक्ति संक्रमित पाया गया तो मुखिया सरपंच एवं वार्ड सदस्य के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रवासियों के बिहार में दाखिल होने को लेकर अमृत लाल मीणा ने दिए सख्त निर्देश
Summary :
बिहार पंचायती राज के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने बैठक कर जानकारी देते हुए कहा कि बिहार के प्रवासी मजदूर छात्र एवं छात्राओं को प्रमंडलीय शिविर में रखा जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



