Anant Singh: पटना के मोकामा से JDU की टिकट पर विधायक चुने गए बाहुबली अनंत सिंह को जोरदार झटका लगा है। चुनाव के दौरान जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में अनंत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद अनंत सिंह ने एमपी एमएलए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जिस पर आज गुरुवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वह अब जेल से बाहर आने के लिए पटना हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं।
दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप

अनंत सिंह पर चुनाव के दौरान जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप लगा था। इसके बाद चुनाव से ठीक पहले उन्हें 1 नवंबर की रात को गिरफ्तार कर लिया था और 2 नवंबर को उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद बेउर जेल भेज दिया था। हालांकि अनत सिंह ने खुद को इस मामले में निर्दोष बताया और आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।
Anant Singh: अनंत सिंह कोर्ट के इस फैसले को देंगे चुनौती

अब जानकारी सामने आ रही है कि एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अनत सिंह कोर्ट के इस फैसले को ऊपरी कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। उनके वकील पटना हाई कोर्ट में जल्द याचिका दायर करेंगे।
Bihar News: जेल में रहकर जीता चुनाव
अनंत सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव जेल में रहते हुए ही जीता। उन्होंने मोकामा विधानसभा से चुना लड़ा था और आरजेडी प्रत्याशी को करीब 28206 वोटों के अंतर से हराया था। इस जीत के साथ अनंत सिंह 5वीं बार विधायक बने हैं।
यह भी पढ़ें: मैं नीतीश कुमार….10वीं बार ली बिहार CM पद की शपथ, वर्ष 2000 में पहली बार बने थे CM


Download Android App
Download iOS App



