रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! Post Office की इन 6 Schemes में मिल रहा 8.2% तक Interest, पैसा भी 100% सुरक्षित!

Best Post Office Schemes 2025
Best Post Office Schemes 2025: रिटायरमेंट के बाद पेंशन की चिंता हर किसी को सताती है। अक्सर कई लोग ये परेशान ये सोचकर परेशान होते हैं कि अब घर का खर्चा कैसे चलेगा। ऐसे में बेहतर रिटर्न पाने के लिए, ज़्यादातर लोग आजकल ऐसे विकल्पों की तलाश में रहते हैं जो उनके पैसों पर ज़्यादा ब्याज दर (Interest) प्रदान करें। जबकि भारत में ज़्यादातर सरकारी और निजी बैंक केवल 6-7% तक की ब्याज दरें ही दे रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाएं कहीं ज़्यादा अच्छे विकल्प के रूप में उभर रही हैं।
Sarkari Post Office Schemes
Sarkari Post Office Schemes (Photo: Social Media)
Post Office Savings Schemes में सरकार की पूरी गारंटी होती है और यहां ब्याज भी बैंक एफडी से ज्यादा मिलता है। साल 2025 में पोस्ट ऑफिस की ऐसी 6 स्कीमें हैं, जिनमें 7.5% से 8.2% तक सालाना ब्याज मिलता है। इन योजनाओं में पैसा 100% सुरक्षित रहता है और टैक्स में छूट भी मिलती है। आइए इन्हें आसान भाषा में समझते हैं…

Best Post Office Schemes 2025: गारंटीड ब्याज वाली 6 पोस्ट ऑफिस योजनाएं

1. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम  (POMIS)

Best Post Office Schemes 2025
Best Post Office Schemes 2025 (Photo: Social Media)
अगर आप हर महीने निश्चित आमदनी चाहते हैं, तो यह स्कीम बहुत अच्छी है। इसमें आपको एक बार पैसे जमा करने होते हैं, और अगले महीने से ही आपको हर महीने ब्याज मिलता रहता है। इस पर सरकार 7.4% ब्याज देती है। खाता खुलने के एक महीने बाद से ब्याज मिलना शुरू हो जाता है। आप 1000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं और सिंगल या जॉइंट दोनों तरह का खाता खोल सकते हैं।
सिंगल खाता – अधिकतम 9 लाख रुपये
जॉइंट खाता – अधिकतम 15 लाख रुपये
उदाहरण के तौर पर-
9 लाख रुपये सिंगल खाता – हर महीने 5,550 रुपये ब्याज
15 लाख रुपये जॉइंट खाता – हर महीने 9,250 रुपये ब्याज

2. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

Best Post Office Schemes 2025
Best Post Office Schemes 2025 (Photo: Social Media)

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक लंबी अवधि की सुरक्षित बचत योजना (Long Term Investment Scheme) है, जिसमें सरकार सुरक्षा की गारंटी देती है। इसमें आपको 7.1% सालाना ब्याज मिलता है। इसमें किए गए निवेश पर आपको 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। इस स्कीम की लॉक-इन अवधि 15 साल की होती है। आप 500 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं और एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।

15 साल पूरे होने के बाद भी आप इसे हर 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं। मैच्योरिटी पर मिलने वाला पैसा पूरी तरह टैक्स फ्री होता है।

3.  सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

Best Post Office Schemes 2025
Best Post Office Schemes 2025 (Photo: Social Media/AI Generated)
यह योजना खासकर बेटियों के भविष्य के लिए बनाई गई है। 10 साल से कम उम्र की लड़की के नाम पर यह खाता खोला जाता है। इसमें सरकार 8.2% का ऊंचा ब्याज देती है। माता-पिता हर साल 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं और इस पर 80C टैक्स छूट भी मिलती है। अगर 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपये जमा किए जाते हैं, तो मैच्योरिटी (21 साल में) तक लगभग 69,27,578 रुपये जमा हो जाते हैं, जिसमें से 22.5 लाख आपकी जमा रकम और बाकी ब्याज होता है। यह स्कीम 2015 में शुरू हुई थी और इसके लगभग 4.1 करोड़ खाते खुल चुके हैं।

4. टाइम डिपॉजिट (TD)

Best Post Office Schemes 2025
Best Post Office Schemes 2025 (Photo: AI Generated)

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) योजना के तहत निवेशक अलग-अलग अवधि के लिए इन्‍वेस्‍टमेंट कर सकते हैं। इसमें 1 साल से लेकर 5 साल तक के लिए पैसे जमा कर सकते हैं।

ब्याज दरें इस प्रकार हैं:

1 साल – 6.9%
2 साल – 7%
3 साल – 7%
5 साल – 7.5%
न्यूनतम 1000 रुपये जमा कर सकते हैं और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। 5 साल की टीडी पर 80C टैक्स छूट मिलती है।

5. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

Best Post Office Schemes 2025
Best Post Office Schemes 2025 (Photo: Social Media)
एनएससी यानी नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट एक सरकारी बचत सर्टिफिकेट है। कोई भी भारतीय इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से ले सकता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इस पर 7.7% ब्याज मिलता है और आप 1000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं।
अगर आप 6 लाख रुपये लगाते हैं, तो 5 साल बाद आपको कुल 8,69,070 रुपये मिलेंगे। यानी आपको करीब 2,69,070 रुपये का फायदा होगा।

6. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना (MSSC)

Best Post Office Schemes 2025
Best Post Office Schemes 2025( Photo: Social Media/AI Generated)

यह स्कीम 2023 में महिलाओं के लिए शुरू की गई थी। ये स्कीम खासतौर पर महिलाओं के लिए चालू की गई थी। इसमें 2 साल की अवधि के लिए 7.5% ब्याज मिलता है। यह देश के सभी पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है।

न्यूनतम निवेश – 1000 रुपये
अधिकतम निवेश – 2 लाख रुपये

इसमें 1 साल बाद बैलेंस का 40% तक निकालने की सुविधा है। 6 महीने बाद खाता बंद भी कर सकते हैं, लेकिन उस पर 2% ब्याज काटा जाएगा। दो खाते खोलने के बीच कम से कम 3 महीने का अंतर होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।