‘मुझे माफ कर देना…’ पत्नी को आखिरी कॉल कर, रिटायर्ड ITBP जवान ने उठाया ये खौफनाक कदम

Summary :

Saharanpur ITBP Officer Suicide: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहांरिटायर्ड ITBP जवान अक्षय यादव (53) ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह नवादा गांव के रहने वाले थे और घटना के समय अपने खेत में गए हुए थे। पुलिस के अनुसार, अक्षय का शव उनके पूर्वजों की समाधी के पास लहूलुहान स्थिति में मिला था। गांव के लोग ओर परिजन इस घटना से सदमे हैं। Saharanpur ITBP Officer Suicide: पत्नी को किया आखिरी कॉल परिजनों ने बताया कि आत्महत्या करने से कुछ मिनट पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी…

Saharanpur ITBP Officer Suicide: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहांरिटायर्ड ITBP जवान अक्षय यादव (53) ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह नवादा गांव के रहने वाले थे और घटना के समय अपने खेत में गए हुए थे। पुलिस के अनुसार, अक्षय का शव उनके पूर्वजों की समाधी के पास लहूलुहान स्थिति में मिला था। गांव के लोग ओर परिजन इस घटना से सदमे हैं।

Saharanpur ITBP Officer Suicide: पत्नी को किया आखिरी कॉल

Saharanpur ITBP Officer Suicide
पत्नी को किया आखिरी कॉल (Image- Social Media)

परिजनों ने बताया कि आत्महत्या करने से कुछ मिनट पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी को कॉल किया था ओर वह लगातार रो-रहे थे। उन्होंने भावुक होकर बोला ‘मुझे माफ कर देना, मैं खुद को गोली मार रहा हूं’, इतना बोलने के बाद कॉल काट दिया। कॉल कटते ही पत्नी घबरा गई, उसने अपने देवर को खेत की ओर भेजा। लेकिन जब तक परिजन वहां पहुंचे, अक्षय का शव उनके पूर्वजों की समाधी के पास लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ था। उनकी दाहिनी ओर पिस्टल पड़ी थी और माथे पर गोली का निशान था।

ITBP Retired Officer: 3 साल से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे

Saharanpur ITBP Officer Suicide
ITBP Retired Officer (Image- Social Media)

सूचना मिलने के बाद मौके पर गागलहेड़ी पुलिस, फोरेंसिक टीम और स्थानीय अधिकारी पहुंचे। घटनास्थल से पिस्टल, मोबाइल फोन, खून के नमूने और एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अक्षय पीछे तीन साल से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे ओर नियमित दवा लेते थे। अक्षय ITBP में तैनात थे और रिटायर्ड होने के बाद वह एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाते थे। जबकि खेती के लिए उनका नवादा गांव में आना-जाना लगा रहता था।

Saharanpur News Today: सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच

सीओ सिटी प्रीति यादव ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। उनके अनुसार, बरामद सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी और कॉल डिटेल्स भी निकाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से परिवार वाले सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें: गला दबाया, थप्पड़ मारे, घसीटा और कमरे में किया बंद, मैडम के बेटे के पैर में लगी चोट तो स्टूडेंट को दी ऐसी सज़ा सुनकर कांप उठेंगे आप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।