PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary List: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 19 नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर वहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित किया। पीएम किसान सम्मान निधि 21वीं किस्त के तहत देशभर के करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में DBT प्रणाली के माध्यम से लगभग 18,000 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना भारत सरकार (Government of India) द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस स्कीम के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता दी जाती है, यह राशि तीन किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में ₹2,000 की राशि किसानों के बैंक खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर की जाती है।
PM Kisan Yojana 2025 Beneficiary Status: लाभार्थी स्टेटस कैसे देखें?

अगर आप पीएम-किसान योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि इस बार आपको आर्थिक लाभ मिलेगा या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना लाभार्थी स्टेटस और Beneficiary List अवश्य जांचनी चाहिए। इसे देखने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
- सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://pmkisan.gov.in
- वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर मौजूद “Know Your Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और OTP दर्ज करें।
- इसके बाद आप अपनी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की स्थिति देख सकेंगे।
PM Kisan Samman Nidhi Beneficiary List: लाभार्थी सूची देखने की प्रक्रिया

अपने गांव या जिले के लाभार्थियों की सूची देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं और “Beneficiary List” पर क्लिक करें।
- अब निम्न जानकारी चुनें: राज्य (State), जिला (District), तहसील/उप-जिला (Sub-District), ब्लॉक (Block), ग्राम पंचायत (Village)
- सूची में आपको उन सभी किसानों के नाम मिल जाएंगे, जिन्होंने इस योजना के तहत पंजीकरण किया है और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यहां आप लाभार्थी का नाम, पिता का नाम, गांव और किस्तों की स्थिति देख सकते हैं।
ध्यान दें: यह सूची समय-समय पर अपडेट होती रहती है। यदि आपका नाम नहीं दिख रहा है, तो आप बाद में दोबारा चेक कर सकते हैं।
कुछ किसानों के अपात्र होने के कारण

कई किसानों को लाभार्थी सूची से बाहर किया गया है, जिनके कुछ प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:
- आवेदन में आयु या खसरा/खतौनी संबंधी गलत जानकारी देना
- गलत बैंक खाता संख्या या IFSC कोड भरना, जिससे किस्त रोक दी गई
- आवेदन पत्र भरते समय त्रुटियां
- अभी तक e-KYC न कराना
PM Kisan e-KYC कैसे करें?

- PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Farmers Corner” में “eKYC” विकल्प चुनें।
- अपना आधार नंबर दर्ज करके Search पर क्लिक करें।
- यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो प्राप्त OTP दर्ज कर eKYC पूरा करें।
- अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, ऐसी स्थिति में आपको नजदीकी CSC (Common Service Center) पर जाना होगा, जहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (Biometric Verification) के माध्यम से आपकी eKYC पूरी की जाएगी।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number: पीएम-किसान योजना हेल्पलाइन नंबर
इस योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय इन नंबरों पर कॉल करके योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
इसके साथ ही, आप आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर होमपेज पर उपलब्ध KISAN E-MITRA चैटबोट की मदद से भी अपनी queries का समाधान पा सकते हैं।




















