बैंगलोर जाकर भी वी.वी. पुरम के इन Tasty Foods का नहीं लिया स्वाद, तो आप नहीं है Food Lover

Food Street Bangalore

Food Street Bangalore: अगर आप भी खाने और घूमने के शौकीन हैं, तो आपके लिए बेंगलुरु सबसे बेस्ट जगह है। यहां आप घूमने के साथ-साथ टेस्टी फूड का भी मजा ले सकते हैं।बेंगलुरु आने वाला हर पर्यटक दर्शनीय स्थलों को देखने के साथ-साथ यहां के मसालेदार खाने को भी जरूर टेस्ट करके जाते हैं।

आप किसी भी जगह घूमने चलें जाएं, वहां का अनोखा और स्वादिष्ट खाना खाने को मिल ही जाता है। लेकिन जब बात बैंगलोर की आती है, तो हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। ये शहर कर्नाटक में मौजूद है। यहां आपको सभी प्रकार के व्यंजन मिल जाएंगे। आइए जानते हैं, बेंगलुरु के फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में, जिसका मजा आपको जीवन में एक बार ज़रूर लेना चाहिए।

VV Puram Food Street Menu: बैंगलोर में वी.वी.पुरम के इन फूड्स को करें ट्राई

vv puram street food
vv puram street food (Source: social media)

1. वीबी बेकरी से कांग्रेस बन और दम रोट

वी वी में आप खाने की शुरुआत यहीं से कर सकते हैं। वी वी बेकरी के कुछ सबसे लोकप्रिय व्यंजन हैं। दम रोट सीमित मात्रा में उपलब्ध होता है। अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन हो तो हनी केक या बन बटर जैम ट्राई कर सकते हैं। इनकी कीमत ₹30-₹100 तक होगी।

2. आर्य व्यास रिफ्रेशमेंट से कोडबुबाले

कोडबुबाले (चावल के आटे और दही से बना एक तला हुआ नाश्ता) होता है। इसे आमतौर पर चटनी के साथ परोसा जाता है। इसे आप घर के लिए भी पैक करवा सकते हैं। इसकी कीमत लगभग ₹40-60 होगी।

3. आलू ट्विस्टीज़

bangalore street food
bangalore street food (Source: social media)

आपको फ़ूड स्ट्रीट पर लगभग हर जगह मिल जाएगी। इनकी कीमत आपको ₹50-60 पड़ेगी।

4. श्री स्वामी बज्जी सेंटर से शिमला मिर्च बज्जी और रवा वड़ा

यहां कई तरह की बज्जियां मिलती हैं। शाम के समय यहां काफी भीड़ होती है। यहां अनानास बज्जी और मैंगलोर बज्जी भी मिलती है। यहां एक प्लेट की कीमत 30-40 रुपये होगी।

5. श्री वासवी माने थिंडी में पड्डू, घी डोसा और थट्टे इडली

यह गली के सबसे लोकप्रिय और भीड़-भाड़ वाले रेस्टोरेंट में से एक है और यहां पाव भाजी से लेकर अक्की रोटी जैसी कई अन्य चीज़ें भी परोसी जाती हैं। यहां खाने का खर्च ₹50 से ₹150 के बीच होगा।

6. श्री गुरुदेव ईटिंग हाउस से इडली और प्याज़ उत्तपम

श्री गुरुदेव ईटिंग हाउस से इडली और प्याज़ उत्तपम
श्री गुरुदेव ईटिंग हाउस से इडली और प्याज़ उत्तपम (Source: social media)

यह एक बेहतरीन रेस्टोरेंट है, जहां सबसे मुलायम इडली और चटनी के साथ कुरकुरे उत्तपम मिलते हैं। यहां इडली की एक प्लेट आपको केवल ₹40 में मिलेगी।

7. वासावी जनता होटल से होलीगे

यह डिश हर किसी को पसंद नहीं होती है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मीठी रोटी जैसी डिश बहुत पसंद है। इसकी कीमत लगभग ₹50 होगी।

8. श्री ओम शक्ति कॉर्न सेंटर से काली मिर्च का कॉर्न

Food Street Bangalore
Food Street Bangalore (Source: social media)

भुने हुए मक्के में तरह-तरह के फल और कच्चा आम डालकर नवरत्न नामक एक व्यंजन बनाते हैं। इसकी कीमत आपको ₹120 तक हो सकती है।

9. कुल्फी और बादाम दूध श्री गणेश राजस्थान मलाई कुल्फी

इसे खाने के बाद आखिर में खाइए। सारे खाने के बाद गरमागरम बादाम दूध के साथ इसको खा सकते हैं। इसकी कीमत ₹70-₹100 होगी।

Also Read: घूमने का है प्लान पर बजट है Tight, तो ये हैं भारत की Top 5 Destination Under 20,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।