घूमने का है प्लान पर बजट है Tight, तो ये हैं भारत की Top 5 Destination Under 20,000

Cheapest Places to Visit in India Under 20000

Cheapest Places to Visit in India Under 20000: भारत में कई खूबसूरत बीच हैं, जहां आप 20,000 से कम के बजट में घूम सकते हैं। दुनिया में हर किसी को घूमने का बहुत शौक होता है और जब लोगों को अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय मिलता है, तो लोग सोशल मीडिया पर घूमने की जगह ढूंढते हैं। ताकि वो लोग अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कहीं सुकून भरी जगह का मजा ले सकें।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसी कई घूमने की जगह हैं, जो आपके बजट में आती हैं। कुछ ऐसी जगह भी हैं, जहां घूमने पर आपके ज्यादा पैसे खर्चा नहीं होंगे और जगह भी काफी खूबसूरत और शानदार होगी, तो जानिए कुछ ऐसी फेमस जगहों के बारे में, जहां आप घूमने जा सकते हैं।

Cheapest Places to Visit in India Under 20000: कम बजट में भी भारत की इन जगहों को करें एक्स्प्लोर 

1. पुडुचेरी – Puducherry

Puducherry
Puducherry (Source: social media)

भारत में पुडुचेरी एक ऐसी जगह है, जहां जाकर लोगों को सुकून मिलता है। Puducherry, प्राचीन समुद्र तटों,इमारतों और पत्थरों से सजी सड़कों और भारत के कुछ बेहतरीन फ्रांसीसी भोजन वाले आरामदायक कैफ़े के लिए जाना जाता है। अगर आप एक शांति और सुकून वाली जगह घूमना चाहते हैं, तो पुडुचेरी बहुत ही अच्छी जगह है।

  • यात्रा का समय – अक्टूबर से मार्च
  • टोटल बजट (रहने और भोजन) – ₹20,000
  • ठहरने की जगह – पांडिचेरी में होटल , Puducherry में कपल फ्रेंडली होटल , पांडिचेरी में बजट होटल

2. पुष्कर – Pushkar

Pushkar
Pushkar (Source: social media)

यह जगह राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक हैं। पुष्कर हिप्पी जगह स्वर्ग से कम नहीं है, यह शहर एक झील से घिरा है। यह एक हिंदू तीर्थ स्थल है, जहां स्नान करने और धार्मिक प्रसाद चढ़ाने के लिए 52 से अधिक घाट हैं। यहां का सबसे प्रमुख मंदिर जगतपिता ब्रह्मा मंदिर है। Pushkar पशु मेले के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह हर साल नवंबर के महीने में लगता है, यहां दुनिया के कोने-कोने से कई लोग घूमने के लिए आते हैं।

  • यात्रा का समय – अक्टूबर से मार्च
  • टोटल बजट – ₹20,000

3. कोडईकनाल – Kodaikanal

Kodaikanal
Kodaikanal (Source: social media)

यह जगह भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है जिसे कोडाईकनाल हिल स्टेशनों की राजकुमारी के नाम से जाना जाता है। यह जगह तमिलनाडु में स्थित है। यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरत झीलों, मनोरम ट्रेकिंग, लुढ़कती पहाड़ियों, मनमोहक देवदार के जंगलों और अद्भुत जलवायु के लिए जाना जाता है। अगर आपको शांति पसंद है, तो यह जगह आपके लिए काफी अच्छी है। Kodaikanal झील पर नौका की सवारी करें और उसके आस पास मौजूद खूबसूरत दृश्यों का मजे लें। कम पैसों में आप यहां जीवनभर की बेहतरीन यादें बना सकते हैं।

  • यात्रा का समय – अक्टूबर से जुलाई
  • टोटल बजट – ₹20,000
  • ठहरने की जगह – कोडैकनाल में होटल , Kodaikanal में बजट होटल , कोडैकनाल में कपल फ्रेंडली होटल

4. गोकर्ण, कर्नाटक – Gokarna

Gokarna
Gokarna (Source: social media)

अगर आपको भी समुद्र तट का मजा लेना है, तो यह जगह आपके लिए सबसे बेहतरीन है। Gokarna कर्नाटक का एक छोटा सा समुद्र तटीय शहर है। गोकर्ण में आपको गोवा की भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी। साथ ही अरब सागर के सुंदर नीले पानी के पास बैठकर आपको सुकून भी मिलेगा। अगर आप यहां घूमने जाएं, तो देश के सबसे प्राचीन शिव मंदिरों में से एक – श्री महाबलेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन अवश्य करें।

  • यात्रा का समय – अक्टूबर से मार्च
  • टोटल बजट – ₹20,000

5. गोवा – Goa

Goa
Goa (Source: social media)

गोवा भारत के सबसे पसंददीदा समुद्र तटीय स्थलों में से एक है। आप यहां 20,000 के बजट में भी आसानी से घूम सकते हैं। गोवा में आप जीवंत नाइटलाइफ़ का आनंद ले सकते हैं और यहां की वाटर स्पोर्ट्स बहुत मजेदार होती है। जिसे आप बिल्कुल भी मिस न करें। इस जगह पर पुर्तगाली औपनिवेशिक वास्तुकला जैसे खूबसूरत और शानदार चीज़ों का नजारा देखने को मिलेगा।

  • यात्रा का समय – नवंबर से फरवरी
  • टोटल बजट – ₹20,000
  • ठहरने के जगह – वाराणसी में होटल , वाराणसी में बजट होटल , Varanasi में युगल अनुकूल होटल

कॉन्क्लूज़न

अगर आप भी अपने बजट अनुसार घूमने की जगह की तलाश कर रहे हैं, तो इस Winter आप अपनी फैमिली या पार्टनर के साथ घूमने के लिए इन जगहों पर जरूर जाएं। यह जगहें देखने में बेहद खूबसूरत और शानदार लगती हैं। यहां बहुत से धार्मिक स्थल भी हैं। जहां आप ठहर सकते हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव ले सकते हैं। आप अपने घूमने की लिस्ट में भारत की इन जगहों को शामिल करें।

Also Read: बर्फ की चादर में लिपटी भारत की ये 5 जगहें बनेंगी आपकी बेस्ट Winter Destination

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।