Places to Visit in Winter in India: सर्दियों की शुरुआत होते ही, भारत के कुछ हिस्सों में बर्फबारी होने लगती है। इस मौसम में हर किसी को घूमना काफी पसंद होता है। अगर आप भी इस नवंबर या दिसंबर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं, जो इन महीनों में सफेद बर्फ की चादर ओढ़ने लगती हैं। पहाड़ों की ठंडी हवाएं, सफेद पर्वत, बर्फ से ढके रास्तों का नजारा देखने में किसी सपने से कम नहीं होता है। अगर आप सोच रहे हैं, कौन सी जगह है बेस्ट, तो जानिए भारत की इन 5 जगहों के बारे में, जो नवंबर के महीने में ही बर्फ से ढक जाती हैं।
Places to Visit in Winter in India: सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट जगहें
1. नैनीताल – Nainital

उत्तराखंड में मौजूद नैनीताल झीलों का हिल स्टेशन है। गर्मी में तो यहां मौसम हल्का ठंडा और हल्का गर्म होता है, लेकिन जब सर्दियां आती है तो हिमालय की ठंड Nainital को ढक लेती है। यहां की झीलें पूरी तरह बर्फ से ढक जाती हैं इतनी बर्फ पड़ने के बाद भी इस बात की एक खासियत है कि यहां ज्यादा ठंड नहीं पड़ती है। सबसे ठंडे दिन होने के बाद भी आप यहां बाहर घूम सकते हैं। यहां की बर्फ का मजा ले सकते हैं, इस जगह पर आप कैफ़े में बैठ सकते हैं और माल रोड पर खरीददारी भी कर सकते हैं।
2. मनाली – Manali

मनाली गर्मियों के साथ-साथ सर्दियों में भी घूमने लायक जगह है। जब लोग Manali घूमने जाते हैं, तो वहां तरह-तरह की गतिविधयां करते हैं। बहुत से लोग सर्दी से ज्यादा गर्मी में घूमना पसंद करते हैं। क्योंकि ज़ोर्बिंग, स्कीइंग, टोबोगनिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियां कुरकुरी सफ़ेद बर्फ़ में की जाती हैं। सर्दियों के मौसम में पहाड़ बर्फ़ से ढके होते हैं, तो यहां जब भी जाएं तो इन चीज़ों का मजा ज़रूर लें।
3. गंगटोक – Gangtok

सिक्किम की राजधानी , Gangtok गर्मियों में तो खूबसूरत होती ही है, लेकिन सर्दियों में इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। ठंड के मौसम में यहां की पहाड़ियां पूरी तरह बर्फ से ढकी होती हैं, यही कारण है कि ठंड के मौसम में लोगों को यहां घूमना काफी पसंद होता है। कभी-कभी यहां का तापमान तो शून्य से नीचे भी चला जाता है। लेकिन दोपहर के समय धूप का आनंद लेने और दूर पहाड़ों के मनमोहक नज़ारों को निहारने का यह एक शानदार समय होता है। कुछ ऊंचाई पर बसे गांव बर्फ से ढके हुए हैं और झीलें भी पूरी तरह जमी हुई होती हैं।
4. गुलमर्ग – Gulmarg

जम्मू- कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी का सिलसिला अक्टूबर के महीने में ही शुरू हो जाता है। Gulmarg भारत के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यह जम्मू- कश्मीर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। अगर आप सर्दियों में स्कीइंग के शौकीन हैं, तो यहां ज़रूर आएं। यहां पर एशिया की सबसे ऊंची गोंडोला राइड का भी मौका मिलता है। अगर आप सर्दियों में इस राइड का मजा लेते हैं, तो बर्फ से ढके हिमालय, ऊंचे पहाड़ों, वादियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। सर्दियों में यहां का तापमान -5 डिग्री सेल्सियस से -10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। तब यहां का नज़ारा और भी खूबसूरत हो जाता है।
5. तवांग – Tawang

पूर्वी हिमालय में बसा, तवांग सर्दियों के दौरान बर्फ से पूरी तरह ढका होता है। सर्दियों के मौसम में आप यहां पर छुट्टियां मनाने आ सकते हैं। सर्दियों में घूमने के लिए ये जगह बेस्ट है। नवंबर के महीने से ही यहां पर स्नोफॉल शुरू हो जाती है। इसी के साथ यहां पर कई फेमस टूरिस्ट प्लेस हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। सर्दियों के दौरान यहां का तापमान आमतौर पर 5 डिग्री सेल्सियस से -15 डिग्री सेल्सियस होता है। अगर आप सर्दियों में Tawang आ रहे हैं, तो यहां स्थानीय ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क करके स्नोफॉल की जानकारी ले सकते हैं।
कॉन्क्लूज़न
इस Winter आप अपनी फैमिली या पार्टनर के साथ घूमने की सोच रहे हैं, तो भारत की इन बेहतरीन जगहों पर जरूर विजिट करें, जो बर्फ से तो ढकी ही होती हैं, साथ ही देखने में बेहद खूबसूरत और शानदार लगती हैं। यहां बहुत से धार्मिक स्थल भी हैं। जहां आप ठहर सकते हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव ले सकते हैं। आप अपने घूमने की लिस्ट में भारत की इन जगहों को शामिल कर सकते हैं।
Also Read: सर्दियों में हीटर-ब्लोअर से छुड़ाएं पीछा, इन 5 देसी जुगाड़ से कमरे को करें गर्म




















