परिणीति चोपड़ा- राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर दिखाई बेटे की पहली झलक, संस्कृत में किया नाम का ऐलान

Summary :

Parineeti Chopra Share Son Pic: Parineeti Chopra और राघव चड्ढा को 19 अक्टूबर को एक बेटे का जन्म हुआ। आज जब वह एक महीने का हो गया, तो इस नए माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पारिवारिक तस्वीर के साथ बेटे का नाम बताया। परिणीति और राघव ने अपने बेटे का नाम नीर रखा और उसका महत्व भी बताया। Parineeti Chopra Share Son Pic: दिखाई बेटे की पहली झलक Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर किया है। इसमें परिणीति और राघव बेबी बॉय के साथ पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि,…

Parineeti Chopra Share Son Pic: Parineeti Chopra और राघव चड्ढा को 19 अक्टूबर को एक बेटे का जन्म हुआ। आज जब वह एक महीने का हो गया, तो इस नए माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी पारिवारिक तस्वीर के साथ बेटे का नाम बताया। परिणीति और राघव ने अपने बेटे का नाम नीर रखा और उसका महत्व भी बताया।

Parineeti Chopra Share Son Pic: दिखाई बेटे की पहली झलक

Parineeti Chopra Share Son Pic
Parineeti Chopra Share Son Pic( Source: Social Media)

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने आज बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक साझा पोस्ट शेयर किया है। इसमें परिणीति और राघव बेबी बॉय के साथ पोज देते दिख रहे हैं। हालांकि, कपल ने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है। परी और राघव अपने बेटे के नन्हे पैरों को चूमते दिख रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि बेटे का नाम उन्होंने नीर रखा है।

पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, ‘जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम- तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है। शुद्ध, दिव्य और असीम’। कपल के पोस्ट पर भारती सिंह, गौहर खान और निम्रत कौर सहित तमाम सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं और बेबी बॉय को दुआएं दी हैं। साथ ही फैंस ने भी परिवार को बधाई दी हैं।

2023 में हुई थी शादी

Parineeti Chopra Share Son Pic( Source: Social Media)
Parineeti Chopra Share Son Pic( Source: Social Media)

Parineeti Chopra ने साल 2023 में राघव चड्ढा से उदयपुर में पिचोला झील के पास ड्रीम वेडिंग की थी। परिणीति 37 साल की हैं तो राघव की उम्र भी उनके हमउम्र हैं। दोनों ने कुछ महीने तक डेटिंग की थी और फिर एक-दूसरे के हमसफर बन गए। राघव आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता हैं।

परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट

Parineeti Chopra Share Son Pic( Source: Social Media)
Parineeti Chopra Share Son Pic( Source: Social Media)

Parineeti Chopra के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स की अनटाइटल्ड सीरीज में नजर आएंगी। इसके जरिए वे ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अन्य कलाकार शामिल हैं।

Also Read: 8 लग्जरी कार, 22 लाख के जूते, लंदन में अपना घर, जानिए कितने करोड़ के मालिक है रैपर?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।