आंध्रप्रदेश के जंगलों में बड़ा एनकांउटर, लीडर जोगा समेत 7 नक्सली ढेर, हथियार भी बरामद

Summary :

Andhra Pradesh Encounter: आंध्रप्रदेश के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मौत के घाट उतारने के लिए दो दिन से एनकांउटर जारी रखा है। टॉप माओवादी नेताओं में से एक, मादवी हिडमा को मार गिराए जाने के एक दिन बाद, आंध्र प्रदेश पुलिस ने आज राज्य के रामपचोदवरम वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 7 माओवादियों को मार गिराया। खुफिया विभाग के एडीजी महेशचंद्र लड्डा ने कहा कि माओवादी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से आंध्र प्रदेश में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने माओवादियों से आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया। Andhra Pradesh Encounter आंध्र प्रदेश के रामपचोदवरम वन क्षेत्र में…

Andhra Pradesh Encounter: आंध्रप्रदेश के जंगलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को मौत के घाट उतारने के लिए दो दिन से एनकांउटर जारी रखा है। टॉप माओवादी नेताओं में से एक, मादवी हिडमा को मार गिराए जाने के एक दिन बाद, आंध्र प्रदेश पुलिस ने आज राज्य के रामपचोदवरम वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 7 माओवादियों को मार गिराया। खुफिया विभाग के एडीजी महेशचंद्र लड्डा ने कहा कि माओवादी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से आंध्र प्रदेश में घुसने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने माओवादियों से आत्मसमर्पण करने का आग्रह किया।

Andhra Pradesh Encounter

Andhra Pradesh Encounter
Andhra Pradesh Encounter

आंध्र प्रदेश के रामपचोदवरम वन क्षेत्र में एक बार फिर गोलीबारी हुई। सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गोलीबारी में 7 माओवादी को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं बाकी नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए आग्रह किया है। बता दें कि माओवादी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना से आंध्र प्रदेश में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने कड़ी निगरानी स्थापित की है और उनकी गतिविधियों पर नज़र रख रहे हैं।

AP Police Naxal Encounter

एडीजी महेशचंद्र लड्डा ने कहा कि 17 नवंबर को एक अभियान शुरू किया। 18 तारीख की सुबह अल्लूरी सीताराम राजू जिले में गोलीबारी हुई। केंद्रीय समिति के सदस्य हिडमा और पाँच अन्य माओवादी मारे गए। दूसरी ओर, हमने एनटीआर, कृष्णा, एलुरु, काकीनाडा और कोनासीमा जिलों में 50 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य, 23 प्लाटून सदस्य, 5 संभागीय समिति के सदस्य और 19 क्षेत्र समिति के सदस्य शामिल हैं।

Naxal Encounter Andhra Pradesh

Naxal Encounter Andhra Pradesh
Naxal Encounter Andhra Pradesh

सुरक्षाबलों ने माओवादियों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी जब्त किए। मारे गए 7 नक्सलियों में से 4 पुरूष और 3 महिलाओं के शव बरामद हुए है। बता दें कि बीते मंगलवार को मारेडुमिल्ली में मुठभेड़ के बाद कुछ माओवादी भाग गए। उन्हें भी गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।

ALSO READ:  नक्सल कमांडर हिडमा का अंत! सुकमा एनकाउंटर में 6 नक्सली ढेर, एक करोड़ का था इनाम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।