नक्सल कमांडर हिडमा का अंत! सुकमा एनकाउंटर में 6 नक्सली ढेर, एक करोड़ का था इनाम

Top Maoist Commander Madvi Hidma

Top Maoist Commander Madvi Hidma: नक्सली ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा (43) को आंध्र बॉर्डर पर पत्नी राजे सहित ढेर कर दिया है। हिड़मा पार सैकड़ों जवानों की हत्या का आरोप है। हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था। देशभर के कई राज्यों की पुलिस इस कुख्यात नक्सली की तलाश में जुटी हुई थी। सुरक्षाबल जंगलों में लगातार सर्चिंग में जुटे रहे, इस दौरान मुठभेड़ हुई जिसमें 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर

Top Maoist Commander Madvi Hidma
मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर (image- Social Media)

यह बड़ा एनकाउंटर छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के जंगलों में हुआ। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामराजू जिले के मारेदुमिल्ली के पास सुबह 6 से 7 बजे के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच फयरिंग हुई। इस फायरिंग में कुल 6 नक्सली ढेर हुए।
इनमें साउथ बस्तर बटालियन माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे, लकमल, कमलू, मल्ला, देवे (हिडमा का गार्ड) शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने इन नक्सलियों के पास से दो AK47, 1 रिवॉल्वर और 1 पिस्टल बरामद की है।

Hidma Encounter News: हिडमा पर 1 करोड़ का था इनाम

Top Maoist Commander Madvi Hidma
हिडमा पर 1 करोड़ का था इनाम (Image- Social Media)

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे मारी गई है। हिडमा PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था, यह घातक माओवादी हमला इकाई मानी जाती है। वह बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी में शामिल होने वाला एकमात्र आदिवासी था। उसके ऊपर 1 करोड़ रुपये का इनाम था।

Top Maoist Commander Madvi Hidma: हमले जिनमें हिडमा शामिल था

Top Maoist Commander Madvi Hidma
हमले जिनमें हिडमा शामिल था (Image- Social Media)

2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद
2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें शीर्ष कांग्रेस नेता शामिल
2021 सुकमा-बीजापुर हमला: 22 सुरक्षाबलों के जवान शहीद

Naxal Operation In Chhattisgarh: ऑपरेशन पर बोले आंध्र प्रदेश के DGP

इस ऑपरेशन पर आंध्र प्रदेश के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने कहा, ‘अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली में पुलिस और माओवादियों के बीच सुबह 6 से 7 बजे के मुठभेड़ हुई। इसमें एक शीर्ष माओवादी नेता समेत छह माओवादी मारे गए। इस समय व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Bomb Threat: दिल्ली फिर दहशत में! 4 कोर्ट और 2 CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।