Bomb Threat: दिल्ली फिर दहशत में! 4 कोर्ट और 2 CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Summary :

Bomb Threat: दिल्ली लाल किला धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच दिल्ली के साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस, तीस हजारी और रोहिणी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा दो CRPF स्कूलों में भी बम ब्लास्ट की धमकी भरे मेल आए हैं, इसमें द्वारका और प्रशांत विहार के स्कूल हैं। धमकी के बाद से चारों कोर्ट के परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कैंपस की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत ही डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचकर वहां बम की तलाश में जुट गई हैं। Bomb Threat In…

bomb threat

Bomb Threat: दिल्ली लाल किला धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। इस बीच दिल्ली के साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस, तीस हजारी और रोहिणी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके अलावा दो CRPF स्कूलों में भी बम ब्लास्ट की धमकी भरे मेल आए हैं, इसमें द्वारका और प्रशांत विहार के स्कूल हैं। धमकी के बाद से चारों कोर्ट के परिसरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कैंपस की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां तुरंत ही डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचकर वहां बम की तलाश में जुट गई हैं।

Bomb Threat In Delhi Courts: जैश-ए-मोहम्मद के नाम से आए धमकी भरे मैसेज

सूत्रों के अनुसार, अदालत को भेजे गए धमकी भरे मैसेज में स्पष्ट रूप से चेताया गया है कि कोर्ट परिसर में बड़ा धमाका हो सकता है। लाल किला ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां किसी भी धमकी को हल्के में न लेकर, तुरंत जांच कर रही हैं। सूचना मिलते ही सभी कैंपस की जांच शुरू कर दी है। यह मेल जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने तीनों कोर्ट परिसरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

उसी कोर्ट में आज दिल्ली ब्लास्ट आरोपी की पेशी

bomb threat
उसी कोर्ट में आज दिल्ली ब्लास्ट आरोपी की पेशी (Image- Social Media)

यह धमकी इस हिसाब से भी गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि जिस पटियाला हाउस कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, वहां आज दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी की पेशी है। इस कारण पुलिस और ज्यादा सतर्क हो गई है।

Bomb Threat: दिल्ली के दो CRPF स्कूलों को भी धमकी

मंगलवार सुबह दिल्ली के 2 CRPF स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। इस मेल के आते ही हड़कंप मच गया, स्कूलों को खाली करवा दिया गया। हालांकि, जांच के बाद सामने आया कि यह धमकी झूठी है। इससे किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।

Delhi Blast: लाल किला ब्लास्ट के बाद दहशत में दिल्ली

bomb threat
लाल किला ब्लास्ट के बाद दहशत में दिल्ली (Image- Social Media)

10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किला के पास हुए कार धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घायल हुए थे। इस आतंकी हमले के तार जम्मू-कश्मीर, फरीदाबाद और यूपी के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर्स से जुड़े हैं। इस धमाके के बाद से ही दिल्ली में दहशत का माहौल है।
दिल्ली क्वे साथ ही देशभर के कई राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच दिल्ली के 4 कोर्ट और 2 CRF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस ने इस धमकी भरे मेल को हल्के में न लेते हुए, इसपर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्र में सघन जांच जारी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।