कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन, लखनऊ बनी चैंपियन; पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Summary :

UP News: सीतापुर नगर के अहमदाबाद पूर्वी में मरहूम जमाल अहमद तृतीय की स्मृति में आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का सफल और भव्य आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट सभासद प्रतिनिधि लतीफ अंसारी के प्रयासों से संपन्न हुआ, जिसने खेल और खिलाड़ियों को एक शानदार मंच प्रदान किया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मेराज प्रधान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राकेश राठौर, विधायक अनिल वर्मा, और भोजपुरी अभिनेता संग्राम सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतिभाग कर रही टीमों का हौंसला बढ़ाया। आयोजक लतीफ अंसारी ने सभी मुख्य अतिथियों को शाल व…

UP News: सीतापुर नगर के अहमदाबाद पूर्वी में मरहूम जमाल अहमद तृतीय की स्मृति में आयोजित एक दिवसीय डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का सफल और भव्य आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट सभासद प्रतिनिधि लतीफ अंसारी के प्रयासों से संपन्न हुआ, जिसने खेल और खिलाड़ियों को एक शानदार मंच प्रदान किया।टूर्नामेंट का उद्घाटन मेराज प्रधान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राकेश राठौर, विधायक अनिल वर्मा, और भोजपुरी अभिनेता संग्राम सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और प्रतिभाग कर रही टीमों का हौंसला बढ़ाया। आयोजक लतीफ अंसारी ने सभी मुख्य अतिथियों को शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया।

Lucknow News: दर्जनों टीमों ने लिया हिस्सा

UP News
UP News

इस रोमांचक प्रतियोगिता में लखनऊ, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर, महोली सहित क्षेत्रीय स्तर की दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया। दर्शकों ने आधी रात तक चले रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद लिया।फाइनल मैच लखनऊ और सीतापुर की टीमों के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में लखनऊ की टीम विजय घोषित हुई, जबकि सीतापुर टीम को उपविजेता का स्थान मिला। समापन समारोह में, चेयरमैन पुत्र दानिश खान ने विजेता टीम लखनऊ को ₹5100 नगद पुरस्कार और भव्य ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम सीतापुर को ₹2100 नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

UP News: खास अतिथि के तौर पर ये लोग रहे मौजूद

UP News
UP News

इसके अतिरिक्त, सभासद प्रतिनिधि लतीफ अंसारी ने पत्रकारों को भी शाल पहनाकर सम्मानित किया, जो उनके जन-संपर्क के प्रति सम्मान को दर्शाता है। इस सफल आयोजन में चेयरमैन पति इस्तियाक खान, पूर्व चेयरमैन नसीम नेता, सपा नगर अध्यक्ष जावेद खान, सपा विधानसभा उपाध्यक्ष जावेद नसीर, फराज खान, रिजवान अंसारी, हाजी लईक मंसूरी, अंसार अली, फारूक प्रधान, मैनुद्दीन प्रधान, हाजी अजीज गौरी, सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रख सकते हैं 2 पैन कार्ड? भारत में क्या है इसके नियम, आजम खान को आज मिली सजा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।