कप्तान रोहित शर्मा का हुआ कमबैक! वनडे सीरीज में करेंगे टीम इंडिया की अगुवाई?

Summary :

Rohit Sharma Captaincy: IND vs SA के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच वनडे श्रृंखला भी खेली जाएगी, जिसका आगाज 30 नवंबर से होगा। मगर इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में गंभीर मोच आ गई थी। हालत इतनी खराब थी कि गिल को ICU में तक भर्ती करना पड़ा था। वे अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, लेकिन उनका गुवाहाटी टेस्ट में खेलना अभी भी संदिग्ध है। इतना ही नहीं इसके बाद वनडे सीरीज के लिए भी गिल…

Rohit Sharma Captaincy: IND vs SA के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच वनडे श्रृंखला भी खेली जाएगी, जिसका आगाज 30 नवंबर से होगा। मगर इससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में गंभीर मोच आ गई थी। हालत इतनी खराब थी कि गिल को ICU में तक भर्ती करना पड़ा था। वे अब अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, लेकिन उनका गुवाहाटी टेस्ट में खेलना अभी भी संदिग्ध है। इतना ही नहीं इसके बाद वनडे सीरीज के लिए भी गिल की उपलब्धता सवालों के घेरे में है।

इसी बीच क्रिकेट के गलियारों में कानाफूसी है कि रोहित शर्मा को एक बार फिर वनडे कप्तानी करने की पेशकश की गई है। कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर दोनों चोटिल हैं। ऐसे में हिटमैन को कप्तानी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

Rohit Sharma Captaincy: राहुल और ऋषभ भी हैं विकल्प

Rohit Sharma Captaincy
Rohit Sharma Captaincy

रोहित शर्मा का कप्तानी करना अभी पूरी तरफ कन्फर्म नहीं है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम की अगुवाई के लिए भारत के पास केएल राहुल और ऋषभ पंत के रूप में दो अन्य मजबूत दावेदार हैं। राहुल पहले भी भारत की वनडे कमान संभाल चुके हैं, जबकि ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में उपकप्तान हैं और गिल की गैरमौजूदगी में प्रोटियाज टीम के खिलाफ जारी रेड बॉल सीरीज में कप्तानी कर रहे हैं।

Rohit Sharma Captaincy
Rohit Sharma Captaincy

ऐसे में सलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट रोहित शर्मा से पहले राहुल और ऋषभ की तरफ रुख करना चाहेंगे। संभावना है कि अगर रोहित शर्मा को कप्तानी के लिए कहा भी जाता है, तो वे खुद इस जिम्मेदारी को लेने से मना कर सकते हैं।

30 नवंबर से शुरू होगी सीरीज

Rohit Sharma Captaincy
Rohit Sharma Captaincy

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से 3 मैचों ODI Series की शुरुआत होगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों एक्शन मोड़ में नजर आएंगे। दोनों दिग्गज टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं। ऐसे में फैंस दोनों को मैदान में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस सीरीज के बाद रोहित और कोहली सीधे अगले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे, जहाँ 11 जनवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

Also Read: आखिरी टेस्ट में होगी मोहम्मद शमी की एंट्री? पूर्व कप्तान ने दी गौतम गंभीर को नसीहत

Rahul Singh Karki