आखिरी टेस्ट में होगी मोहम्मद शमी की एंट्री? पूर्व कप्तान ने दी गौतम गंभीर को नसीहत

Summary :

Sourav Ganguly Backs Mohammed Shami: कोलकाता टेस्ट में भारत को South Africa ने 30 रन से हरा दिया। ये पिछले 6 घरेलू टेस्ट मैचों में भारत की चौथी हार, जिसने हेड कोच गौतम गंभीर की प्लानिंग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ईडन गार्डन्स पर खेला गया ये मैच सिर्फ तीन दिन में खत्म हो गया। भारत ने यहाँ स्पिन फ्रेंडली पिच तैयार करवाई थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाज खुद इस जाल में फंस गए। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को अपनी योजनाओं में बदलाव लाने की नसीहत दी है। Sourav Ganguly Backs Mohammed Shami:…

Sourav Ganguly Backs Mohammed Shami: कोलकाता टेस्ट में भारत को South Africa ने 30 रन से हरा दिया। ये पिछले 6 घरेलू टेस्ट मैचों में भारत की चौथी हार, जिसने हेड कोच गौतम गंभीर की प्लानिंग पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ईडन गार्डन्स पर खेला गया ये मैच सिर्फ तीन दिन में खत्म हो गया। भारत ने यहाँ स्पिन फ्रेंडली पिच तैयार करवाई थी, लेकिन भारतीय बल्लेबाज खुद इस जाल में फंस गए। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने गौतम गंभीर को अपनी योजनाओं में बदलाव लाने की नसीहत दी है।

Sourav Ganguly Backs Mohammed Shami: गांगुली ने दी गंभीर को नसीहत

Sourav Ganguly Backs Mohammed Shami
Sourav Ganguly Backs Mohammed Shami

CAB अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने Team India की करारी हार के बाद कहा कि ईडन गार्डन की पिच बिल्कुल वैसी ही थी जैसी टीम इंडिया ने मांगी थी। लेकिन गांगुली ने टीम मैनेजमेंट को नसीहत देते हुए कहा कि जीत के लिए पिचों से छेड़छाड़ बंद करनी चाहिए। उनके अनुसार पिच ऐसी होनी चाहिए जहां बैटिंग और बॉलिंग दोनों को मदद मिले, ताकि मैच सही तरीके से आगे बढ़े।

शमी के लिए उठाई आवाज

Mohammed Shami
Mohammed Shami

गांगुली ने सीधे तौर पर गौतम गंभीर को सलाह दी कि पिच बदलने की बजाय टीम की बॉलिंग स्ट्रेंथ पर भरोसा करें। उन्होंने कहा कि बुमराह और सिराज अच्छा कर रहे हैं, लेकिन शमी को भी टीम में वापस लाना चाहिए, क्योंकि वो एक मैच विनर गेंदबाज हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी इस समय रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन भी दिखा रहे हैं।

Mohammed Shami
Mohammed Shami

उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में दोनों पारियों में मिलाकर 7 विकेट झटके। वहीं, गुजरात के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी उनकी गेंदें जमकर आग उगल रही थी, जहां उन्होंने पहली पारी 3 और दूसरी पारी में 5 विकेट झटके।

दूसरी तरफ गंभीर ने पिच का बचाव किया और कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को वही पिच मिली जो वह चाहते थे। मगर टीम ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, इसलिए हार हुई। गौरतलब है कि 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी स्पिन ट्रैक की डिमांड का नुकसान टीम इंडिया को झेलना पड़ा था।

Also Read: RR से अलग क्यों हुए Sanju Samson? टीम मालिक ने दी साफ वजह

Rahul Singh Karki