Huma Qureshi पर रुमर्ड बॉयफ्रेंड ने लुटाया प्यार, गले में हाथ डाले रोमांटिक मूड में दिखे कपल, वायरल हुआ वीडियो

Summary :

Huma Qureshi Viral Video: Huma Qureshi, जिनके एक्टिंग कोच रचित सिंह से सगाई करने की खबरें हैं, ने अपने निजी पलों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दोनों हाल ही में मुंबई में हिमेश रेशमिया के एक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे, और इस कार्यक्रम के कुछ पल सोशल मीडिया पर छा गए हैं। बातचीत का वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठने लगा कि रचित सिंह कौन हैं और हुमा कुरैशी के साथ उनका रिश्ता कैसा है? Huma Qureshi Viral Video: रोमांटिक मूड में दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड वायरल हो रहा…

Huma Qureshi Viral Video: Huma Qureshi, जिनके एक्टिंग कोच रचित सिंह से सगाई करने की खबरें हैं, ने अपने निजी पलों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दोनों हाल ही में मुंबई में हिमेश रेशमिया के एक कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे, और इस कार्यक्रम के कुछ पल सोशल मीडिया पर छा गए हैं। बातचीत का वीडियो वायरल होने के कुछ ही देर बाद प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठने लगा कि रचित सिंह कौन हैं और हुमा कुरैशी के साथ उनका रिश्ता कैसा है?

Huma Qureshi Viral Video: रोमांटिक मूड में दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड

वायरल हो रहा वीडियो सिंगर-एक्टर हिमेश रेशमिया के म्यूजिक कॉन्सर्ट का है। बैकग्राउंड में उनकी आवाज भी आ रही है। इसी दौरान भीड़ में सबसे आगे Huma Qureshi खड़ी दिख रही हैं और पीछे उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी नजर आ रहे हैं। बाद में देखा जाता है कि रचित सिंह अभिनेत्री के गले में हाथ डाले रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं।

हालांकि, इसके बाद एक्ट्रेस और उनसे कुछ कहती हैं, फिर दोनों कार्यक्रम का आनंद लेने लगते हैं। ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। आपको बताते चलें कि दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

जल्द होने वाली है शादी

Huma Qureshi Viral Video
Huma Qureshi Viral Video( Source: Social Media)

बता दें, Huma Qureshi और रचित के रिश्ते की अफवाहें लंबे समय से सामने आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, सितंबर में अमेरिका के एक प्राइवेट सेरेमनी के समय रचित ने हुमा को प्रपोज किया था और हुमा ने हां भी कह दिया। हालांकि दोनों ने अब तक अपनी एंगेजमेंट को पब्लिकली कन्फर्म नहीं किया है। वहीं एक सूत्र ने बताया, “हुमा और रचित काफी समय से रिश्ते में हैं। रचित ने एक इंटिमेट सेटिंग में उन्हें प्रपोज किया और हुमा ने तुरंत हां कर दी और यह बहुत करीबी लोगों के बीच हुआ था.”

हुमा कुरैशी वर्कफ्रंट

Huma Qureshi Viral Video( Source: Social Media)
Huma Qureshi Viral Video( Source: Social Media)

वर्कफ्रंट की बात करें तो Huma Qureshi को हाल ही में रिलीज हुईं वेब सीरीज ‘महारानी 4’ और ‘दिल्ली क्राइम 3’ में देखा गया है। ‘दिल्ली क्राइम 3’ में हुमा कुरैशी के साथ शेफाली शाह, रसिका दुग्गल और सयानी गुप्ता जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने नेगेटिव रोल निभाया है, जिसे लोगों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिला है।

Also Read: Saiyaara के म्यूजिक कंपोजर Tanishk Bagchi ने लिया बड़ा फैसला, सोशल मीडिया से बनाई दूरी, जानिए वजह

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।