Vaishali Hostel Murder: वैशाली के हॉस्टल में 7 साल के मासूम की गला रेतकर हत्या, गुस्साए लोगों ने किया जमकर हंगामा

Summary :

Vaishali Hostel Murder: बिहार के वैशाली जिले के एक निजी हॉस्टल में बच्चे की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मृत छात्र की पहचान थाना बेलसर ओपी के सैयद मतैया उर्फ कल्याणपुर निवासी रमाशंकर ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र अर्जुन ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो पिछले छह महीनों से इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, घर में उसकी एक विवाहित बहन है और पिता मजदूरी करके बेटे को पढ़ा रहे थे। घटना की सूचना मिलते…

Vaishali Hostel Murder: बिहार के वैशाली जिले के एक निजी हॉस्टल में बच्चे की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मृत छात्र की पहचान थाना बेलसर ओपी के सैयद मतैया उर्फ कल्याणपुर निवासी रमाशंकर ठाकुर के सात वर्षीय पुत्र अर्जुन ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, जो पिछले छह महीनों से इसी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, घर में उसकी एक विवाहित बहन है और पिता मजदूरी करके बेटे को पढ़ा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस दौरान गुस्साए लोगों को पुलिस से नोकझोंक भी हुई, जिसके बाद भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इस मामले में डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि ये गला रेतकर हत्या मामला लग रहा है। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है और हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा हैं।

Bihar crime news: चार लोग पुलिस हिरासत में

Vaishali Hostel Murder
चार लोग पुलिस हिरासत में (Image- Social Media)

घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें कोचिंग संचालक सन्नी, सत्यम सहित एक शिक्षक एवं एक महिला वार्डन को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Vaishali Hostel Murder: दहशत हॉस्टल के छात्र-छात्राएं

Vaishali Hostel Murder
दहशत हॉस्टल के छात्र-छात्राएं (Image- Social Media)

निकेतन कोचिंग हॉस्टल में बच्चों को नवोदय एवं नेतरहाट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। घटना के बाद हॉस्टल के बच्चों में भय और दहसत का माहौल बना हुआ है। हॉस्टल में कुल 33 छात्र रहते थे, जिसमें 30 लड़के और 3 लड़कियां शामिल है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने सभी अभिभावकों को सूचन देकर बच्चों को तत्काल घर ले जाने के लिए कहा है।

कुछ छात्रों का घर दूर था जिस वजह से अभिभावक मौके पर नहीं पहुंच सकें। उन्हें सुरक्षा के साथ थाने लाया गया और वहां से अभिभावक अपने बच्चो को घर ले गए। छात्रों ने बताया कि घटना के बाद वह बहुत डरे और सहमे हुए थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और हॉस्टल प्रबंधन से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: 48 दिनों तक 4 लड़के ने 1 लड़की का किया गैंगरेप, दरोगा के पास पहुंची तो मदद का झांसा देकर बनाए संबंध, सन्न कर देगी पूरी कहानी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।