अनुपमा की ज़िन्दगी होगी बर्बाद, घर के अंदर ही होगा अंश का मर्डर, विधवा हो जाएगी प्रार्थना,आएगा ये महा ट्विस्ट

Summary :

Anupama Spoiler News: रुपाली गांगुली के सीरियल Anupamaa में इस समय खूब बवाल मचा हुआ है। अनुपमा को समझ ही नहीं आ रहा है कि वो अपने करियर और परिवार में से किसे चुने। अनुपमा को एक बार फिर से मुंबई जाने का मौका मिला है। अनुपमा को लग रहा है कि इस बार भी वो अपने सपनों की उड़ान को भर पाएगी। हालांकि परिवार में हो रहे झगड़ों की वजह से अनुपमा के इरादे पस्त होने लगे हैं। सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, राही और प्रेम एक दूसरे के बीच की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश…

Anupama Spoiler News: रुपाली गांगुली के सीरियल Anupamaa में इस समय खूब बवाल मचा हुआ है। अनुपमा को समझ ही नहीं आ रहा है कि वो अपने करियर और परिवार में से किसे चुने। अनुपमा को एक बार फिर से मुंबई जाने का मौका मिला है। अनुपमा को लग रहा है कि इस बार भी वो अपने सपनों की उड़ान को भर पाएगी।

हालांकि परिवार में हो रहे झगड़ों की वजह से अनुपमा के इरादे पस्त होने लगे हैं। सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, राही और प्रेम एक दूसरे के बीच की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करते हैं। दूसरी तरफ अनुपमा परेशान हो जाती है कि उसे मुंबई जाना चाहिए या फिर नहीं… इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और बड़ा बवाल खड़ा होने वाला है।

Anupama Spoiler News: अनुपमा की कहानी में पसरने वाला है मातम

Anupama Spoiler News
Anupama Spoiler News( Source: Social Media)

गौतम और माही मिलकर अंश की जान लेने वाले हैं। गौतम और माही अंश की मौत के बाद एक और बड़ी साजिश रचेंगे। हालांकि अंश की मौत की वजह से कोठारी परिवार में बड़ा बखेड़ा खड़ा होने वाला है। खबर है कि अंश की मौत होते ही गौतम और माही मिलकर कोठारी हाउस पर कब्जा करने वाले हैं।

सत्ता हाथ में आते ही गौतम और माही जश्न मनाने वाले हैं। माही ऐलान करेगी कि वो अब कोठारी परिवार की मालकिन है। गौतम और माही की वजह से अनुपमा का परिवार बर्बाद होने वाला है। अंश की मौत होते ही Anupamaa का परिवार बिखर जाएगा। अंश की वो शख्स था जिसकी कमाई पर अनुपमा का घर चल रहा था। ऐसे में अनुपमा को बुढ़ापे में काम करना होगा।

अनुपमा को मिलेगा सबसे बड़ा सबक

Anupama Spoiler News( Source: Social Media)
Anupama Spoiler News( Source: Social Media)

अंश की मौत के बाद Anupamaa को एहसास होगा कि उसे अपने बच्चों को इस तरह से अकेला नहीं छोड़ना चाहिए था। अंश की मौत के बाद अनुपमा के घर में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अनुपमा एक बार फिर से अनु की रसोई पर काम करेगी। वही अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा की कसे अनुपमा अकेले सब संभाल ने की कोशिश करेगी और अपने मुंबई जाने का सपना पूरा कर पाती है या नहीं।

Also Read: रातों रात सड़क पर आएगा कोठारी परिवार, बिजनेस पार्टनर अनुपमा को बर्बाद करने की चलेगी चाल

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।