रातों रात सड़क पर आएगा कोठारी परिवार, बिजनेस पार्टनर अनुपमा को बर्बाद करने की चलेगी चाल

Summary :

Anupama Spoiler News: रुपाली गांगुली के शो ‘Anupama ‘ में इन दिनों खूब तमाशा देखने को मिल रहा है। अनुपमा अब अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। वहीं, शादी के बाद तो माही हवा में ही नजर आ रही है। सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, गौतम की वजह से पराग बिना देर किए अंश को अपने घर से निकालकर बाहर कर देता है। पराग दावा करता है कि वो अंश और अनुपमा के परिवार की शक्ल दोबारा नहीं देखना चाहता है। पराग अंश को प्रार्थना से भी दूर रहने के लिए बोल देता है। इसी बीच सीरियल…

Anupama Spoiler News: रुपाली गांगुली के शो ‘Anupama ‘ में इन दिनों खूब तमाशा देखने को मिल रहा है। अनुपमा अब अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं। वहीं, शादी के बाद तो माही हवा में ही नजर आ रही है। सीरियल अनुपमा में अब तक आपने देखा, गौतम की वजह से पराग बिना देर किए अंश को अपने घर से निकालकर बाहर कर देता है। पराग दावा करता है कि वो अंश और अनुपमा के परिवार की शक्ल दोबारा नहीं देखना चाहता है। पराग अंश को प्रार्थना से भी दूर रहने के लिए बोल देता है। इसी बीच सीरियल अनुपमा की कहानी में एक और हंगामा मचने वाला है।

Anupama Spoiler News: रातों रात सड़क पर आएगा कोठारी परिवार

Anupama Spoiler News
Anupama Spoiler News( Social Media)

सीरियल Anupama की कहानी में जल्द ही आप देखेंगे, परी को अचानक ही राजा रास्ते में खड़ा दिखने वाला है। राजा को देखते ही परी बेकाबू हो जाएगी। परी राजा को जोरदार चांटा मारने वाली है। परी की वजह से राजा के चेहरे से खून निकलना शुरू हो जाएगा। वहीं अनुपमा को पता चलेगा कि डांस रानीज को एक बार फिर से कॉम्पिटिशन में जान होगा। ऐसे में अनुपमा मुंबई जाने की तैयारी करेगी।

बिजनेस पार्टनर अनुपमा को बर्बाद करने की चलेगी चाल

Anupama Spoiler News( Social Media)
Anupama Spoiler News( Social Media)

जल्द ही माही को पता चलेगा कि गौतम ने क्या सोचकर उसके साथ शादी की थी,हालांकि सच सामने आने के बाद भी माही गौतम को ही सपोर्ट करेगी क्योंकि वो कोठारी बिजनेस की मालकिन बनना चाहती है।मौका मिलते ही गौतम पराग को उसके ही घर से बाहर कर देगा। उस समय गौतम पराग को अपने बदलते रंग दिखाने वाला है। पराग को न चाहते हुए भी अनुपमा के घर में जगह लेनी पड़गी।

वहीं, अनुपमा फैसला करेगी कि कोठारी परिवार के लोग उसके साथ रहेंगे। बा को उसका ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आने वाला। ऐसे में अपने घर में बा वसुंधरा का जीना हराम कर देगी। दूसरी तरह राही और प्रेम के बीच की गलतफहमी दूर हो जाएगी।

Also Read: Anupama Spoiler News: अनुपमा की ज़िंदगी में मचेगा बवाल, गौतम और माही मिलकर चलेंगे प्रेम- राही के खिलाफ चाल?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।