8 लग्जरी कार, 22 लाख के जूते, लंदन में अपना घर, जानिए कितने करोड़ के मालिक है रैपर?

Summary :

Singer Badshah Net Worth: बॉलीवुड के जाने-माने रैपर और सिंगर Badshah जिन्होंने अपने हिट गानों और अनोखी रैपिंग स्टाइल से बड़ी पहचान बनाई है। लग्जरी कारों से लेकर करोड़ों की नेटवर्थ तक, बादशाह की लाइफस्टाइल किसी रॉयल्टी से कम नहीं। आज बादशाह सिर्फ गानों से ही नहीं, बल्कि अपनी करोड़ों की कमाई और शाही लाइफस्टाइल की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। Singer Badshah Net Worth: जानिए कितने करोड़ के मालिक है रैपर बादशाह? आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया जिसे लोग Badshah के नाम से जानते हैं। अपने माइंड ब्लोइंग गानों के जरिए उन्होंने ऑडियंस के साथ ही साथ फिल्मी…

Singer Badshah Net Worth: बॉलीवुड के जाने-माने रैपर और सिंगर Badshah जिन्होंने अपने हिट गानों और अनोखी रैपिंग स्टाइल से बड़ी पहचान बनाई है। लग्जरी कारों से लेकर करोड़ों की नेटवर्थ तक, बादशाह की लाइफस्टाइल किसी रॉयल्टी से कम नहीं। आज बादशाह सिर्फ गानों से ही नहीं, बल्कि अपनी करोड़ों की कमाई और शाही लाइफस्टाइल की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं।

Singer Badshah Net Worth: जानिए कितने करोड़ के मालिक है रैपर बादशाह?

Singer Badshah Net Worth
Singer Badshah Net Worth( Source: Social Media)

आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया जिसे लोग Badshah के नाम से जानते हैं। अपने माइंड ब्लोइंग गानों के जरिए उन्होंने ऑडियंस के साथ ही साथ फिल्मी सितारों को भी खूब नचाया है। उन्होंने इंडस्ट्री को ‘गेंदा फूल’, ‘गर्मी’, ‘लेट्स नाचो’, ‘डीजे वाले बाबू’, ‘काला चश्मा’ जैसे कई सारे बेहतरीन गाने दिए हैं। बादशाह की नेट वर्थ के बारे में अगर बात की जाए तो उन्होंने अपने चार्टबस्टर गानों के जरिए काफी ज्यादा कमाई की है। बादशाह के पास कई लग्जरी गाड़ियों, लग्जरी कपड़ों और बहुत सी चीजों का बेमिसाल कलेक्शन हैं।

उन्होंने एक जगह बताया था कि उनके पास एक 22 लाख का जूता है, जो वो कभी ग्रैमी जीतेंगे तो पहनकर जाएंगे। बादशाह की सारी इनकम केवल उनके गानों से ही नहीं बल्कि उनकी प्रॉपर्टीज और नाइटक्लब से भी आती है।

लग्जरी कार के है शौकीन

Singer Badshah Net Worth( Source: Social Media)
Singer Badshah Net Worth( Source: Social Media)

अपने गानों में Badshah जिन लग्जरी कारों के साथ दिखते हैं ऐसा ही कलेक्शन उन्होंने अपने पास भी किया हुआ है। लग्जरी गाड़ियों के बारे में बात की जाए तो एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, बादशाह के पास 8 गाड़ियां है, जिसमें से सभी महंगे ब्रांड्स की है। इसमें से उनकी सबसे महंगी कार रोल्स रॉयस है जो कि 6.4 करोड़ की है, इसके बाद से उनकी कारों की लिस्ट में 3.06 करोड़ की लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, 1.9 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस, 1.15 करोड़ की बीएमडब्ल्यू 649डी, 90 लाख की पोर्श केमैन 718 , 3 करोड़ की लेम्बोर्गिनी उरुस, 1.23 करोड़ की ऑडी क्यू8 और 60.35 लाख की जीप रैंगलर, GLS 350d (₹1 करोड़ तक) जैसी गाड़‍ियां शामिल है।

रैपर की नेट वर्थ

Singer Badshah Net Worth( Source: Social Media)
Singer Badshah Net Worth( Source: Social Media)

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Badshah के कार कलेक्‍शन की कुल ₹30 करोड़ से भी ज्यादा है। इंडस्‍ट्री के सबसे अमीर म्‍यूजिश‍ियन-सिंगर बादशाह की नेटवर्थ करीब ₹124 करोड़ आंकी जाती है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा हिट गानों, स्टेज शोज और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। इसके अलावा वह कई बिजनस वेंचर्स में भी शामिल हैं।

लंदन में खुद का घर

Singer Badshah Net Worth( Source: Social Media)
Singer Badshah Net Worth( Source: Social Media)

आलिशान घर के हैं मालिक अब बादशाह को रहने के लिए बड़े और अलग-अलग आशियाने की जरूरत तो पड़ेगी ही। ऐसे में उनके पास चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई , पुणे, दुबई और लंदन में घर हैं। इन घरों को 20 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, जिसकी कीमत आज 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

हनी सिंह ने रखा ‘Badshah’ नाम

Singer Badshah Net Worth( Source: Social Media)
Singer Badshah Net Worth( Source: Social Media)

दिल्ली में पैदा हुए Badshah का असली नाम आदित्य प्रताप सिंह है। चंडीगढ़ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उनका झुकाव रैप म्यूजिक की तरफ हुआ और देखते-ही-देखते वो इंडियन रैप म्यूजिक की पहचान बन गए। उनके गाने चार्टबस्टर बनते हैं और फैन्स के बीच उनका अलग ही क्रेज है। बादशाह ने अपने करियर की शुरुआत ‘कूल इक्वल’ के नाम से की थी, लेकिन फिर रैपर यो यो हनी सिंह की सलाह पर उन्होंने अपना नाम बदलकर बादशाह रख लिया।

Also Read: पुराने रिलेशनशिप को लेकर Rashmika Mandanna ने खोला दिल का राज, कहा- ‘नो-चॉइस’ रिश्ते में फंसी थी’

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।