यूपी में भीषण सड़क हादसा, 2 बसें आपस में टकराई, मची चीख-पुकार; 23 की हालत गंभीर

Summary :

Lakhimpur Kheri Bus Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. ईसानगर थाना इलाके के रंजीत नगर पुल पर शिमला जा रही बस की सामने से आ रही दूसरी बस से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों बसों में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए। जबकि एक नेपाली युवक की जान चली गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। 23 की हालत गंभीर है। Tragic road accident in lakhimpur: कैसे हुआ ये हादसा? बता दें कि ईसानगर थाना…

Lakhimpur Kheri Bus Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. ईसानगर थाना इलाके के रंजीत नगर पुल पर शिमला जा रही बस की सामने से आ रही दूसरी बस से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों बसों में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए। जबकि एक नेपाली युवक की जान चली गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। 23 की हालत गंभीर है।

Tragic road accident in lakhimpur: कैसे हुआ ये हादसा?

Lakhimpur Kheri Bus Accident
Lakhimpur Kheri Bus Accident (credit-sm)

बता दें कि ईसानगर थाना क्षेत्र के रंजीत नगर पुल पर रूपैडिया बहराइच और श्रावस्ती से पैसेंजर लेकर मिनी बस शिमला निकली, जो लखनऊ से धौरहरा लौट रही एक निजी बस जो धौरहरा आ रही थी आमने-सामने टकरा गई। दोनों बसों में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए, 23 की स्थिति बेहद खराब है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Lakhimpur kheri news: कब हुई ये घटना?

Lakhimpur Kheri Bus Accident
Lakhimpur Kheri Bus Accident (credit-sm)

खबर है कि यह घटना मंगलवार रात 7:45 बजे हुई। दो बसें की आपसी टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी और बचाव कार्य में मदद की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रख सकते हैं 2 पैन कार्ड? भारत में क्या है इसके नियम, आजम खान को आज मिली सजा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।