जेल से निकले, चमकदार शर्ट-चश्मा और माथे पर टीका…राज्यसभा चुनाव में वोट देने पहुंचे Anant Singh; वीडियो VIRAL

Summary :

Anant Singh Rajya Sabha Election Vote: आज सोमवार, 16 मार्च 2026 को राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. सबकी नजर खासकर बिहार, हरियाणा और ओडिशा के सीटों पर टिकी है जहां रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है. दरअसल इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए मतदान होना था जिसमें से 26 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं. ऐसे में अब बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर आज मतदान जारी है. इस बीच, बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से…

Anant Singh Rajya Sabha Election Vote: आज सोमवार, 16 मार्च 2026 को राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. सबकी नजर खासकर बिहार, हरियाणा और ओडिशा के सीटों पर टिकी है जहां रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है. दरअसल इस बार राज्यसभा की 37 सीटों के लिए मतदान होना था जिसमें से 26 प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने गए हैं. ऐसे में अब बिहार की 5, ओडिशा की 4 और हरियाणा की 2 सीटों पर आज मतदान जारी है. इस बीच, बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Bihar Rajya Sabha Elections 2026: मोकामा विधायक ने फिर लूटी महफ़िल, देखें वीडियो

Anant Singh News
Anant Singh News  (Source: Social Media)

बता दें कि मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह, बिहार चुनाव से पहले से ही दुल्लर चंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद हैं। आज राज्य सभा चुनाव में अपना मताधिकार प्रयोग करने के लिए बाहुबली विधायक विधानसभा पहुंचे हैं। इस दौरान वो अलग और अपने पुराने अंदाज में ही नजर आए। माथे पर तिलक लगाए और एकदम साफ़-सुथरी सफ़ेद शर्ट पहने अनंत सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। इस दौरान उनका एक बयान इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपना वोट डालने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में एक बड़ी घोषणा की है।

Anant Singh Rajya Sabha Election Vote: क्या है मामला, क्यों जेल में हैं Anant Singh?

Anant Singh Rajya Sabha Election Vote
Anant Singh Rajya Sabha Election Vote (Source: Social Media)

बता दें कि मोकामा विधानसभा चुनाव के समय दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. इस घटना में मोकामा से विधायक बने अनंत सिंह पर आरोप लगा, हत्या के आरोप लगने के बाद उन्हें जेल हो गई। ऐसे में बिहार चुनाव के वोटिंग से पहले ही पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं और इसी मामले में जमानत पाने की कोशिश कर रहे थे. यह पूरा मामला 30 अक्टूबर को प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज पार्टी’ के एक समर्थक, दुलारचंद यादव की हत्या है।

ALSO READ: 10 राज्य, राज्यसभा की 37 सीटों पर मतदान, 26 उम्मीदवारों ने की निर्विरोध जीत हासिल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।