Anant Singh Statement On Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में इस समय मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चाएँ तेज़ हो रही हैं। हालांकि, नीतीश कुमार अभी भी बिहार के मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं, लेकिन उन्होंने बिहार के सीएम पद को छोड़ने का पूरी तरह मन बना लिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि नीतीश कुमार के बाद कौन होगा राज्य का असली मुखिया?
इसी को लेकर मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार के फैसले से पूरे बिहार में मायूसी छा गई है। सिर्फ सत्ताधारी ही नहीं, विपक्ष भी नीतीश कुमार के इस फैसले से दुखी है। हालांकि मोकामा विधायक ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार को कोई नुकसान नहीं, बल्कि फायदा ही होगा, क्योंकि वे वहां से भी बिहार के विकास के लिए तेजी से काम करेंगे।
Anant Singh Statement On Bihar Next CM: नीतीश कुमार किसी की नहीं सुन रहे- अनंत सिंह

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस्तीफा देने से एक दिन पहले वे नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पर गए थे। उन्होंने आगे बताया कि नीतीश कुमार से मुलकात करने के दौरान ही उन्हें समझ आ गया था कि नीतीश अपना दिल्ली जाने का फैसला नहीं बदलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता चाहती थी कि नीतीश कुमार पूरे 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहें। बिहार की सेवा करते रहे क्योंकि उन्हें भारी बहुमत से जनता ने चुनकर कुर्सी पर बैठाया था। लेकिन अब नीतीश कुमार राज्यसभा जाने का पूरा मन बना लिए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी की सुनंने के लिए तैयार नहीं है।
Anant Singh Statement On Bihar Next CM: निशांत और सम्राट को लेकर क्या बताया?

इस दौरान अनंत सिंह सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि निशांत को जनता खुद राजनीति में लाना चाहती है और उनमें काफी काबिलियत भी है। उन्होंने इतना तक कह दिया कि अगर नई सरकार में JDU का मुख्यमंत्री बनता है, तो निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। वहीं अगर भाजपा का मुख्यमंत्री बनता है, तो सम्राट चौधरी को आगे बढ़ाना चाहिए। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में जितना काम उन्होंने किया है, वैसा काम करना किसी और के लिए आसान नहीं है। दूसरे इंसान के लिए नीतीश कुमार जैसा काम करना एक चुनौतीपूर्ण जैसा होगा।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




