पटना ब्यूरो चीफ राज्य आपदा मोचन बल ( SDRF) वाहिनी मुख्यालय बिहटा के प्रांगण मे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में उप मुख्यमंत्री-सह-आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी के हाथों नव नियुक्त 74 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर उप मुख्य मंत्री ने कार्मिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज मे आई आपदाओं में सेवा धर्म की भावना से कार्य करना है।

इस समारोह में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि SDRF के टीम को सभी जिले में स्थापित करने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी प्रयास में पूर्व सैनिकों का नियोजन किया गया है। बल के विकास के लिए सरकार संकल्पित है। ज्ञात हो कि वर्तमान समय मे 13 बाढ़ व भूकंप प्रवण जिलों में SDRF की पूर्णकालिक तैनाती है।

वाहिनी के समादेष्टा मोहम्मद फ़रोगोउद्दीन ने जानकारी दी कि विगत चार वर्षों में बाढ़ व विभिन्न मौके पर SDRF ने 100 लोगों को पानी मे डूबने से बचा कर अपनी उपयोगिता प्रमाणित किया। 895 मृतक शरीर को नदी-तालाब से खोज कर निकाला। जिला प्रशासन द्वारा विगत चार वर्षों में SDRF को पांच हजार से अधिक मौके पर तैनात किया गया। SDRF के द्वारा समुदाय को आपदा से सबल बनने का प्रशिक्षण भी विभिन्न अवसर पर प्रदान किया गया जिसमें लगभग 1.81 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया गया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में SDRF के उप समादेष्टा श्री कृष्ण कुमार झा और आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार और उप सचिव श्री संदीप कुमार भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



