पटना : किदवईपुरी स्थित ठाकुर प्रसाद कम्युनिटी हॉल के पास मकान संख्या 15 में आज जनकल्याण ज्योतिष परामर्ष केन्द्र के उदघाटन के मौके पर भाजपा नेता एमएलसी सुरज नंदन कुशवाहा ने कहा कि सही गणना से ज्योतिश शास्त्र कई समस्याओं का निदान करता है। आम जनमानस को सही दिशा और सही ज्ञान देने की कोशिश होनी चाहिए। ज्योतिश के नाम पर अंधविष्वास फैलानेवालों का पर्दाफाश करना भी जरुरी है।
ज्योतिशविद पं पवन कुमार शास्त्री ने बताया कि रोग से ग्रसित हों या शादी में अडचन आ रही है, कारोबार असफल हो रहा है, ऐसे में ज्योतिशीय गणना बहुत कारगर है। उदघाटन के मौके पर पूर्व एमएलसी लाल बाबु प्रसाद, दीघा विधायक संजीव चौरसिया और भारत तिब्बत मैत्री सहयोग मंच के मनीष झा ने बताया कि ज्योतिशी का कर्तव्य है कि लोगों को दिग्भ्रमित होने से बचाना जरुरी है।


Download Android App
Download iOS App



