पटना : नफरत की राजनीति करने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने रविवार को कहा कि ऐसे लोग विभिन्न प्रकार के भय अथवा भ्रम फैलाकर उनके बच्चों तथा युवाओं को प्राणों की आहुति देने के लिए शब्दाडम्बरों के जरिए उकसायेंगे। लालू ने ट्वीट कर कहा ‘’देश की जनता से विनम्र अपील है कि चुनावों का समय आ गया है, जिनकी राजनीति नफरत पर टिकी है वो लोग विभिन्न प्रकार के भय दिखा कर अथवा भ्रम व अफ़वाह फैलाकर आपके बच्चों तथा युवाओं को प्राणों की आहुति देने के लिए शब्दाडम्बरों के द्वारा उकसायेंगे।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘आपके बच्चे आपस में इंसानियत भूल गाय, गुड-गोबर और पाखंड के नाम पर एक दूसरे को मर मार जीवन बर्बाद कर रहे होंगे तथा उन ढोंगी जुमलेबाजों के बच्चे अच्छे स्कूल कालेजों में अपना भविष्य गढ रहे होंगे’। राजद प्रमुख ने कहा, ‘‘अत: सभी माता-पिता से निवेदन है कि स्वयं तथा अपने बच्चों को ऐसे भ्रामक प्रचार और अफवाहबाज संघों से सतर्क एवं सावधान रखें। शुरूआत उत्तर प्रदेश और बिहार से हो चुकी है’।


Download Android App
Download iOS App



