बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत तीन लाख परिवारों के लिए प्रथम किस्त के रूप में 1,200 करोड़ रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन परिवारों को बधाई दी, जिन्हें इसका लाभ मिला है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करें, जिससे लाभार्थियों को तुरंत लाभ मिले। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखें।
Bihar Assembly में तेजस्वी-नीतीश की बहस, BJP विधायकों ने किया विरोध
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना अंतर्गत सितंबर 2024 में 2,43,903 लक्ष्य प्राप्त हुए थे। इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 27 जनवरी 2025 को 5,46,745 अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त हुए। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को कुल 7,90,648 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को कुल 1.20 लाख रुपए की सहायता राशि तीन किस्तों में आवास निर्माण की प्रगति के साथ दी जाती है। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करती है। इस प्रकार 40 प्रतिशत यानी 48 हजार रुपए की राशि राज्यांश के रूप में लाभार्थियों को दी जाती है।
इससे पहले 7 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1.05 लाख लाभार्थियों को प्रथम किस्त की सहायता राशि का एकमुश्त भुगतान किया था। इस पर 420 करोड़ रुपए का व्यय हुआ था। इस कार्यक्रम में जिन तीन लाख लाभार्थियों को 40 हजार रुपए की दर से प्रथम किस्त की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है, उन्हें आगामी सौ दिनों में द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में 80 हजार रुपए की दर से भुगतान किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



