बिहार के कटिहार जिले के कुरसैला थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में हथियारों के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों का जमावड़ा लगा हुआ है।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने गोबराही दियारा में छापेमारी कर तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान विजय महतो, करीमन महतो और सीता राम महतो के रूप में की गई है। बरामद किए गए हथियारों में पुलिस से लूटी गई दो राइफलों और एक दोनाली बंदूक के अलावा काफी संख्या में गोलियां बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है।


Download Android App
Download iOS App




