‘B से बुद्धी, जो कांग्रेस के पास नहीं है’, बीड़ी और बिहार वाले पोस्ट पर संजय झा ने जमकर लताड़ा

Summary :

Bihar and Bidi Controversy: जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर ‘बिहार की तुलना बीड़ी’ से करने पर निशाना साधा। झा ने कहा कि बिहार का मज़ाक उड़ाकर कांग्रेस ने एक बार फिर न केवल राज्य की जनता का अपमान किया है, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी उपहास उड़ाया है। Sanjay Jha: कांग्रेस में बुद्धि की कमी एक्स पर एक पोस्ट में जदयू नेता ने लिखा, “कांग्रेस का एक और बेहद शर्मनाक कृत्य! आपको बता दूं कि ‘बी’ का मतलब सिर्फ़ ‘बीड़ी’ नहीं, बल्कि ‘बुद्धि’ भी है, जिसकी…

Bihar and Bidi Controversy: जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी पर ‘बिहार की तुलना बीड़ी’ से करने पर निशाना साधा। झा ने कहा कि बिहार का मज़ाक उड़ाकर कांग्रेस ने एक बार फिर न केवल राज्य की जनता का अपमान किया है, बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी उपहास उड़ाया है।

Sanjay Jha: कांग्रेस में बुद्धि की कमी

एक्स पर एक पोस्ट में जदयू नेता ने लिखा, “कांग्रेस का एक और बेहद शर्मनाक कृत्य! आपको बता दूं कि ‘बी’ का मतलब सिर्फ़ ‘बीड़ी’ नहीं, बल्कि ‘बुद्धि’ भी है, जिसकी आपमें कमी है। ‘बी’ का मतलब बजट भी है, जहां बिहार के लिए घोषित हर विशेष पैकेज आपको असहज कर देता है।” झा ने आगे कहा, “बिहार का मज़ाक उड़ाने की हद तक गिरकर, कांग्रेस ने न केवल एक बार फिर बिहार की जनता का अपमान किया है, बल्कि देश और लोकतंत्र के गौरवशाली इतिहास का भी मज़ाक उड़ाया है।”

Kerala Congress: केरल इकाई ने किया था विवादास्पद पोस्ट

दरअसल कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई द्वारा एक विवादास्पद पोस्ट शेयर किया गया, जिसका शीर्षक था, “बीड़ी और बिहार B से शुरू होते हैं”। हालांकि विवाद शुरू होने के बाद पोस्ट को हटा दिया गया। अब भाजपा ने इसे पूरे बिहार का अपमान बताया है।

केरल कांग्रेस के ‘X’ पोस्ट में केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लाए गए जीएसटी सुधारों पर निशाना साधा गया है, जिसमें सिगार, सिगरेट और तंबाकू पर कर की दर बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दी गई है। इसके विपरीत, बीड़ी पर कर की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Bihar and Bidi Controversy: संजय झा ने बताई बिहार की महानता

संजय झा ने आगे कहा “बिहार की पावन भूमि पर ही आदिशक्ति मां जानकी प्रकट हुई थीं। यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। स्वतंत्रता संग्राम के कई महान स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि, बिहार ने देश को संविधान का पहला प्रारूप और पहला राष्ट्रपति दिया। इसी बिहार ने गांधीजी को राष्ट्रपिता बनाया। इसी बिहार की धरती से संपूर्ण क्रांति का आह्वान हुआ था, जिसने कांग्रेस के तानाशाही शासन को जड़ से उखाड़ फेंका था,”। संजय झा ने ज़ोर देकर कहा कि बिहार की जनता अपने वोट की ताकत से कांग्रेस द्वारा बार-बार किए गए अपमान का करारा जवाब देगी।

ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले बिहार को PM मोदी की एक और बड़ी सौगात, नए एयरपोर्ट और वंदे भारत का करेंगे उद्घाटन

Neha Singh