कोरोना संकट के बीच बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार डिजिटल रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जद(यू) के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पूरे राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर बड़े ‘स्क्रीन’ लगाये जाएंगे, जहां लोग मुख्यमंत्री का भाषण देख-सुन सकेंगे।
यह कार्यक्रम रविवार को ही होना था, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 31 अगस्त को निधन हो जाने के बाद सप्ताह भर के राजकीय शोक के कारण इसे एक दिन आगे बढ़ा दिया कुमार दो सितंबर को शुरू किये गये पार्टी के डिजिटल मंच से पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे अपनी प्रथम डिजिटल रैली को संबोधित पार्टी के कई नेताओं ने राज्य की राजधानी में यहां विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को कुमार के संबोधन को देखने के लिये औपचारिक रूप से न्योता दिया है।


Download Android App
Download iOS App



