देश राजधानी दिल्ली चुनाव के बाद अब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी में जुट गए हैं। बिहार में दो राजनीतिक दलों- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) के बीच चल रहे ‘पोस्टर वॉर’ के बीच राजद नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए एक नया नारा दिया है ‘तेज रतार, तेजस्वी सरकार।’
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव ने अपने सरकारी आवास पर तेजस्वी यादव के पक्ष में ‘तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार’ नारे का पोस्टर जारी किया। उल्लेखनीय है कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजद ने इसके लिए मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी यादव के नाम घोषणा कर दी है।
दीगर बात है कि महागठबंधन में शामिल कई दल अभी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करने की बात कहते रहे हैं। इस बीच, तेजप्रताप ने यह नया नारा और पोस्टर लगाया गया है। इसके पहले भी तेजप्रताप अपने भाई तेजस्वी को अर्जुन बताते रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



