Bihar Board 12वीं का परिणाम घोषित, 86.50% परीक्षार्थी छात्र उत्तीर्ण

Summary :

Bihar Board 12वीं में लड़कियों का दबदबा, प्रिया जायसवाल टॉपर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। इस साल 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर की परीक्षा पास की है। तीनों ही संकायों में छात्राओं ने बाजी मारी है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस साल 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आकाश कुमार ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Bihar: मोतिहारी पुलिस का एक्शन, 72 घंटे में 969 अपराधी, शराब तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस साल कला संकाय में 82.75 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है, वहीं वाणिज्य संकाय में 94.77 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 89.66 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि वाणिज्य संकाय में रौशनी कुमारी टॉपर हुई हैं, जबकि कला संकाय में अंकिता कुमारी और साकिब संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं।

बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा, ”देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड ने इंटर का रिजल्ट जारी किया है। इसमें कई नई तकनीकों की मदद ली गई, जिसके कारण रिजल्ट जल्दी जारी हो सका। गर्ल्स स्टूडेंट्स टॉप कर रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं का लाभ छात्रों को मिल रहा है।”

अगर टॉपर्स की बात करें तो बिहार बोर्ड ने इंटर टॉपर को इनाम देने की घोषणा भी की है। पहले स्थान पर आने वाले को दो लाख रुपये का पुरस्‍कार प्रदान क‍िया जाएगा। इसी तरह दूसरे स्थान पर आने वाले को 1.50 लाख, तीसरे स्थान पर आने वाले को 50 हजार और चौथे एवं पांचवें स्थान पर आने वाले को 30-30 हजार रुपये देने की घोषणा हुई है। वहीं, लैपटॉप और मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से 8 मार्च तक किया गया था। पिछले साल यानी 2024 के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21 प्रतिशत रहा था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.