Bihar Board 29 मार्च को दोपहर 12 बजे जारी करेगा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट

Summary :

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे मैट्रिक परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम और अन्य जानकारी साझा की जाएगी। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिवेट होगा।

बिहार बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत की थी। अब इस कड़ी मेहनत को रिजल्ट कल जारी होने वाला है। दरअसल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने घोषणा करते हुए बताया कि मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम 29 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड नतीजे घोषित करने में सबसे आगे रहता है। बता दें कि लगभग 31 मार्च तक मैट्रिक बोर्ड के नतीजे घोषित किए जाते है लेकिन बिहार बोर्ड 29 मार्च को ही रिजल्ट जारी कर देगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिलेगी जानकारी

29 मार्च को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट जारी कर देगा। बता दें कि रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगा। इस दौरान परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों के नाम घोषित किए जाएंगे साथ ही रिजल्ट से जुड़ी कई जानकारी भी दी जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक एक्टिवेट हो जाएगा।

कैसे करें रिजल्ट चेक

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा लिंक एक्टिवेट करने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर रिजल्ट जारी हो जाएगा। जानिए रिजल्ट कैसे देखा जाए

मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट के लिए लिंग आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो जाएगा।

लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर भरना होगा।

रोल नंबर के साथ ही सिक्योरिटी कोड भी भरना होगा

इन सभी को भरने के बाद रिजल्ट देंखें पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद मैट्रिक परिक्षा का रिजल्ट देख सकते है और प्रिंट भी निकाल सकते है।

कब हुई थी परीक्षा ?

 बिहार में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक मैट्रिक की परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा में कुल 15,85,868 ने परीक्षा दी थी। बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा 1,677 केंद्रों में सफलतापूर्वक हुई थी। अब कल इस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।