Bihar Cabinet: बिहारियों के लिए खुशखबरी, सीएम नीतीश ने 30 एजेंडों पर लगाई मुहर

Summary :

Bihar Cabinet: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में 30 एजेंडों पर बिहार कैबिनेट की मुहर लगाई गई है। जिसमें मुंगेर और भागलपुर जिले में गंगा पथ निर्माण और पटना मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े फैसले शामिल है। 4 डॉक्टरों को बर्खास्त करने का फैसला भी लिया गया है। मेट्रो से जुड़ा फैसला पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत प्रायोरिटी कॉरिडोर के दो साल 8 माह की अवधि के रख रखाव काम के लिए सेवा कर रहित कुल अनुमानित खर्च 179.37 करोड़ नामांकन के आधार पर दिल्ली मेट्रो रेल…

Bihar Cabinet: मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में 30 एजेंडों पर बिहार कैबिनेट की मुहर लगाई गई है। जिसमें मुंगेर और भागलपुर जिले में गंगा पथ निर्माण और पटना मेट्रो रेल परियोजना से जुड़े फैसले शामिल है। 4 डॉक्टरों को बर्खास्त करने का फैसला भी लिया गया है।

मेट्रो से जुड़ा फैसला

पटना मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत प्रायोरिटी कॉरिडोर के दो साल 8 माह की अवधि के रख रखाव काम के लिए सेवा कर रहित कुल अनुमानित खर्च 179.37 करोड़ नामांकन के आधार पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड को देने और प्रायोरिटी कॉरिडोर के कार्यान्यवयन के लिए तीन कार सिंगल ट्रेनसेट को रेंट पर लेने के लिए 21.154 करोड़ रुपए का इसके लिए 21.154 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई तथा इसके रखरखाव की जिम्मेदारी नामांकन के आधार पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दिए जाने को मंजूरी दी गई।

यहां पढ़ें नीतीश कैबिनेट बैठक के तमाम फैसलों को…लिंक पर क्लिक करें PRINT

डॉक्टरों को किया गया बर्खास्त

हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़े फैसले भी बैठक में लिए गए। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण लखीसराय में तैनात डॉ. कृतिका सिंह, जमुई में पदस्थापित डॉ. निमिषा रानी, लखीसराय में पदस्थापित डॉ. कृति किरण, बेगुसराय में पदस्थापित डॉ. चंदना कुमारी को सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.

एक करोड़ रोजगार दिए जाएंगे

कैबिनेट ने अगले 5 वर्षों (2025-30) के दौरान बिहार में 1 करोड़ नए रोजगार/नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित करने की मंजूरी से संबंधित निर्णय भी लिए। बता दें कि हाल ही में सीएम नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि अगले पांच वर्षों के दौरान बिहार में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।

read also:गोल्डन टेंपल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।