पहले मतदान, फिर जलपान.. PM मोदी ने की अपील लोकतंत्र के महापर्व में लें हिस्सा, जानिए क्या कहा

Summary :

Bihar Chunav Voting: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मतदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। PM Modi on Bihar Election: पहले मतदान, फिर जलपान बिहार में…

Bihar Chunav Voting: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। मतदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार में आज लोकतंत्र के उत्सव का पहला चरण है। इस दौर के सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें।

PM Modi on Bihar Election: पहले मतदान, फिर जलपान

PM Modi on Bihar Election
PM Modi on Bihar Election (source: social media)

बिहार में आज लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण है। विधानसभा चुनाव के इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें। इस अवसर पर, राज्य के उन सभी युवा साथियों को मेरी विशेष बधाई जो पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। याद रखें पहले मतदान, फिर जलपान! भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी बिहार की जनता से लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने की अपील की।

Bihar Chunav Voting: सभी सीटों के नतीजे 14 नवंबर को

बता दें कि बिहार में हो रहे पहले चरण के मतदान के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी 18 जिलों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष गश्ती दल तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया 11 नवंबर को है। वहीं सभी सीटों के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

Bihar Election 2025: 121 सीटों में मतदान शुरू

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज सुबह 7 बजे राज्य की 243 सीटों में से 18 जिलों के 121 निर्वाचन क्षेत्रों में शुरू हो गया, जिसमें लगभग 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम 6 बजे समाप्त होगा तथा सुरक्षा कारणों से कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय घटाकर शाम 5 बजे कर दिया गया है।

ALSO READ: Bihar Election Phase 1 Live Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025, 121 सीटों के लिए वोटिंग शुरू

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।