पटना में बच्चों के विवाद में लड़े मां-बाप, 5 राउंड फायरिंग और जमकर चले पत्थर, 4 लोग जख्मी

Summary :

Bihar Crime News: बिहार के पटना में बच्चों का विवाद देखते ही देखते गोलीबारी, पत्थरबाजी और हिंसक विवाद में बदल गया। बता दें कि पटना के मनेर में छितवाना गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई और 5 राउंड गोलियों के भी चले जिसमें 4 लोग घायल हो गए है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले को काबू किया गया और 25 लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह बच्चों का विवाद 15 दिन से जारी है और गुरूवार के दिन यह…

Bihar Crime News: बिहार के पटना में बच्चों का विवाद देखते ही देखते गोलीबारी, पत्थरबाजी और हिंसक विवाद में बदल गया। बता दें कि पटना के मनेर में छितवाना गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई और 5 राउंड गोलियों के भी चले जिसमें 4 लोग घायल हो गए है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले को काबू किया गया और 25 लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। बताया जा रहा है कि यह बच्चों का विवाद 15 दिन से जारी है और गुरूवार के दिन यह हिंसक झड़प में बदल गया।

Bihar Crime News: 5 राउंड फायरिंग

Bihar Crime News
Bihar Crime News (Source: Social Media)

छितवाना गांव में 15 दिनों से बच्चों का विवाद चल रहा था जिसमें मां-बाप भी विवाद में आए और दोनों गुटों के बीच जमकर आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई। इसके बाद 5 राउंड फायरिंग के भी दागे गए  जिसमें 4 लोग घायल हो गए है। मौक पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन पत्थरबाजी फिर भी जारी रही जिसके चलते पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से दो देसी पिस्टल, 5 खाली खोखे भी बरामद किए गए है।

Bihar Crime News: गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई

बताया जा रहा है कि यह मामला सिर्फ कहासुनी से शुरू हुआ था और कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। यह कहासुनी गोलीबारी और पत्थरबाजी में बदल गई जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल और अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पहले एक गुट के लड़के आर्यन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे गुट के वीर कुमार की पिटाई कर दी थी। इस झगड़ को सुलझाने के बाद यह मामला और हिंसक हो गया। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे जिससे बल प्रयोग किया गया।

ALSO READ: आम आदमी पर महंगाई की मार: Bihar में बढ़े Petrol-Diesel के दाम, देखें नया रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।