भारत में लगेगा लॉकडाउन? केंद्र सरकार की तरफ से आया बड़ा बयान

Summary :

India Lockdown Rumors: देश भर में लॉकडाउन की अफवाहों के बीच सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन की योजना नहीं है। Hardeep Singh Puri Statement: ‘लॉकडाउन की कोई योजना नहीं’ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ तौर पर…

India Lockdown Rumors: देश भर में लॉकडाउन की अफवाहों के बीच सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल देश में किसी भी तरह के लॉकडाउन की योजना नहीं है।

Hardeep Singh Puri Statement: ‘लॉकडाउन की कोई योजना नहीं’

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ तौर पर कहा कि भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं है और इस तरह की बातें पूरी तरह अफवाह हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है। सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

India Lockdown Rumors: देश में ईंधन या जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है- हरदीप सिंह पूरी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा वैश्विक हालात के बावजूद देश में ईंधन या जरूरी वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, भारत के पास पर्याप्त तेल और गैस का स्टॉक है और अगले 60 दिनों की सप्लाई पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है। इसके अलावा भारत अब 41 से ज्यादा देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है, इससे होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी तरह की रुकावट का असर काफी हद तक कम हो गया है।

Lockdown in India: तेल कंपनियां बढ़ा रही हैं आपूर्ति

तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां बढ़ा रही हैं। पेट्रोल पंप मालिकों को ज्यादा क्रेडिट दिया जा रहा है ताकि कहीं भी ईंधन की कमी न हो। सरकार ने कहा कि भारत पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक देश है, इसलिए फिलहाल “नेशनल एनर्जी इमरजेंसी” की जरूरत नहीं है।

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई

इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की दिक्कत शुरू हो गई है। इस बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का बड़ा फैसला लिया है। पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दी है, वहीं डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले- यूपी में सिर्फ एक माफिया, ‘फर्जी एनकाउंटर’ करने वाले पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।