बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान (कांस्टेबल) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि CRPF के 224 बटालियन में तैनात गिरियप्पा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास की सुरक्षा में तैनात था। रात में उसने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक कर्नाटक के बगलकोट जिले के कामातंगी गांव का रहने वाला था। पटना सचिवालय के पुलिस उपाधीक्षक राजेश प्रभाकर ने बताया, “प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।
राबड़ी ने पीएम मोदी को बोला ‘जल्लाद’ , BJP और जदयू ने की कड़ी निंदा
इस मामले में आत्महत्या की एक प्राथमिकी सचिवालय थाने में दर्ज कर ली गई है।” आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के कारण ही जवान ने आत्महत्या की है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



