Bihar Election 2025 Hot Seat Phase 1: बिहार चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल एक दम सक्रिय भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं आज पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार भी थम गया है। 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। इस चरण में राज्य की कुल 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है, इसलिए यह चरण बेहद अहम माना जा रहा है।
Bihar Election 2025 Hot Seat Phase 1: पहले चरण में किन सीटों पर वोटिंग होगी
पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें आलमनगर, बिहारीगंज, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा, पटना और बक्सर जैसी प्रमुख सीटें शामिल हैं। इन सीटों में कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार मैदान में हैं। इस चरण में कई बड़े नेताओं का भविष्य तय होगा। इनमें तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, तेज प्रताप यादव, मैथिली ठाकुर, खेसारी लाल यादव, विजय कुमार सिंह, उमेश कुशवाहा और भोला यादव जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

High Profile Seats: इन पांच हॉट सीटों पर सबकी नजर
तारापुर
यह सीट उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (भाजपा) और अरुण कुमार (राजद) के बीच मुकाबले के कारण सुर्खियों में है। जेडीयू का गढ़ माने जाने वाले तारापुर में इस बार कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
राघोपुर
राजद नेता तेजस्वी यादव यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट लालू परिवार की पारंपरिक सीट है। उनके सामने भाजपा के सतीश कुमार यादव और जन स्वराज पार्टी की चंचल सिंह चुनौती दे रही हैं।
महुआ
यह सीट इस बार सबसे चर्चित है। तेज प्रताप यादव, जो अब अपने परिवार से अलग राजनीति कर रहे हैं, यहां से मैदान में हैं। उनके खिलाफ राजद के मुकेश कुमार रोशन और लोजपा के संजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर दो भाइयों (तेजस्वी और तेज प्रताप) की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिल रही है।

अलीनगर
भाजपा ने यहां बड़ा दांव खेलते हुए लोकगायिका मैथिली ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा से है। यह सीट पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।
मोकामा
यह सीट भी चर्चा में है क्योंकि अनंत सिंह यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी हाल की गिरफ्तारी इस बार के चुनाव का बड़ा मुद्दा बनी हुई है। राजद ने यहां से वीणा देवी को प्रत्याशी बनाया है।

Bihar Election Phase 1: मतदाताओं और बूथों की संख्या
चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें
- 1 करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष,
- 1 करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं, और
- 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
- राज्य भर में 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 45,324 मुख्य बूथ और 17 सहायक बूथ होंगे।
नतीजे तय करेंगे आगे की दिशा
पहले चरण के नतीजे यह तय करेंगे कि बिहार में सत्ता का रुख किस ओर जाएगा। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन इस चरण में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी और मैथिली ठाकुर जैसे चेहरों की किस्मत का फैसला 6 नवंबर की वोटिंग के साथ ईवीएम में बंद हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: ओपिनियन पोल में NDA को बढ़त, BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने के आसार, जानें अन्य दलों का हाल























