Bihar Election: कांग्रेस नेता का एनडीए पर बड़ा आरोप, कहा- भाजपा ने ट्रेनों से भेजे फर्जी मतदाता

Summary :

Bihar Election:  बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह चुनाव ईमानदारी से नहीं हुआ। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार में अपने मुताबिक राजनीतिक स्थिति को करने के लिए 40 लाख फर्जी मतदाता तैयार किए थे। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि किसी भी राज्य में जब चुनावी बिगुल बजता है, तो भाजपा की तरफ से ये सभी फर्जी मतदाता उस राज्य में भेज दिए जाते हैं ताकि प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष…

Bihar Election:  बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि यह चुनाव ईमानदारी से नहीं हुआ। इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार में अपने मुताबिक राजनीतिक स्थिति को करने के लिए 40 लाख फर्जी मतदाता तैयार किए थे।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि किसी भी राज्य में जब चुनावी बिगुल बजता है, तो भाजपा की तरफ से ये सभी फर्जी मतदाता उस राज्य में भेज दिए जाते हैं ताकि प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में कर सके। भाजपा ने बिहार में भी फर्जी मतदाताओं को ट्रेन में भरकर भेजा ताकि अपने लिए जीत का मार्ग प्रशस्त कर सके।

Bihar Election (Source: Social Media)
Bihar Election (Source: Social Media)

Bihar Election:  कांग्रेस ने एनडीए पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि बिहार के बाद अब इन लोगों की यह प्रक्रिया कर्नाटक के लिए शुरू हो जाएगी। वहां पर भी अब भाजपा के लोग फर्जी मतदाताओं को भेजना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए के लोग दावा कर रहे हैं कि हमने प्रदेश के विकास के लिए काम किया।

मेरा सीधा सा सवाल है कि अगर आप लोगों ने प्रदेश के विकास के लिए काम किया है, तो क्यों महिलाओं को रिझाने के लिए 10 हजार रुपए देने पड़े? कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि भाजपा ने अब सरकारी खजाने से पैसे लेकर चुनाव जीतने का नया फंडा शुरू किया है, लेकिन मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि अब प्रदेश की जनता इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार करने वाली नहीं है।

Bihar Election (Source: Social Media)
Bihar Election (Source: Social Media)

Bihar Election:  एनडीए की योजनाओं पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसी स्थिति में महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में अभी से ही राजनीतिक स्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए साढ़े सात हजार रुपये खातों में डाल दिए गए। कुछ यही हथकंडा बिहार में भी आजमाया गया। वहां पर भी महिलाओं को रिझाने के लिए 10 हजार रुपये डाल दिए गए। बिहार में पर कैपिटा इनकम बहुत कम है, तो अगर वहां के लोगों को 10 हजार रुपये मिल जाते हैं तो बहुत मिल गए, लेकिन इस तरह से देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा।

Bihar Election (Source: Social Media)
Bihar Election (Source: Social Media)

ALSO READ: Srinagar Blast: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में जोरदार धमाका, 8 पुलिसकर्मी घायल

Rahul Kumar Rawat