Srinagar Blast: श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में जोरदार धमाका, 8 पुलिसकर्मी घायल

Summary :

Srinagar Blast: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर इलाके में भीषण धमाका हुआ है। यह ब्लास्ट नौगाम पुलिस स्टेशन के आसपास हुआ है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बचावदल और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है, ब्लास्ट के बाद इलाके में भीषण आग लग गई है और करीब 8 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। #WATCH | A blast occurred near the premises of Nowgam police station in Jammu and Kashmir. More details awaited. Security personnel present at the spot. pic.twitter.com/nu64W07Mjz — ANI…

Srinagar Blast: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर इलाके में भीषण धमाका हुआ है। यह ब्लास्ट नौगाम पुलिस स्टेशन के आसपास हुआ है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था जिससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बचावदल और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है, ब्लास्ट के बाद इलाके में भीषण आग लग गई है और करीब 8 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

Srinagar Blast: घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। थाने के पास मौजूद कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई है।

Srinagar Blast (Source: Social Media)
Srinagar Blast (Source: Social Media)

भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात

सुरक्षा बल स्नाइपर डॉग के साथ जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर के पास हुए विस्फोट की जाँच के लिए पहुंचे। घटनास्थल पर भारी मात्रा में सुरक्षा बल तैनात है।

Srinagar Blast: घायलों ने मिलने अस्पताल पहुंचे डिप्टी कमिश्नर

श्रीनगर के डिप्टी कमिश्नर अक्षय लाबरू जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन के पास हुए विस्फोट में घायल हुए पीड़ितों से मिलने के बाद अस्पताल से निकलते हुए।

Srinagar Blast (Source: Social Media)
Srinagar Blast (Source: Social Media)

Srinagar Blast: नौगाम पुलिस स्टेशन में धमाका

बता दें, दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हुई थी। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 360 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री फरीदाबाद से बरामद की थी, जिसके तार दिल्ली हमले से जुड़े थे। यह विस्फोटक सामग्री डॉ. मुज़म्मिल गनई के किराए के आवास से जब्त की गई थी। गनई इस आतंकी मॉड्यूल मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से एक है।  लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या पूरा 360 किलोग्राम विस्फोटक उस पुलिस स्टेशन में रखा गया था, जहां 19 अक्टूबर को सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का मामला दर्ज किया गया था।

ALSO READ: Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में एनडीए की शानदार जीत , सीएम, डिप्टी सीएम और यूपी अध्यक्ष ने दी बधाई

Rahul Kumar Rawat