बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज, इन 18 जिलों में डाले जाएंगे वोट

Bihar Election Phase 1 Voting

Bihar Election Phase 1 Voting: बिहार में आज गुरुवार, 6 नवंबर 2025 का दिन बेहद खास है। आज पहले चरण में बिहार के 121 विधानसभा सीटों पर 18 जिलों में मतदान है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक होगी। यह चरण न सिर्फ राज्य की सियासी दिशा तय करेगी बल्कि एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए लिटमस टेस्ट साबित होगा। सुचारु रूप से मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। हर पोलिंग बूथ पर CISF जवानों की तैनाती की गई है। तो चलिए जानते है आज किन-किन सीटों पर मतदान हो रहा है।

Bihar Election 2025: पहले चरण में 18 जिलों की इन 121 सीटों पर होगा चुनाव

Bihar Election Phase 1 Voting
Bihar Election Phase 1 Voting
क्रमांक जिला विधानसभा सीटें
1 मधेपुरा आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा
2 सहरसा सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी
3 दरभंगा कुशेश्वरस्थान, गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले
4 मुजफ्फरपुर गायघाट, औराई, मीनापुर, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरूराज, परू, साहेबगंज
5 गोपालगंज बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भोरे, हथुआ
6 सीवान सीवान, जीरादेई, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा, बरहोरिया, गोरीकोठी, महाराजगंज
7 सारण (छपरा) एकमा, मांझी, बनियापुर, तरैया, मढ़ौरा, छपरा, गड़खा, अमनौर, परसा, सोनपुर
8 वैशाली हाजीपुर, लालगंज, वैशाली, महुआ, राजा पाकड़, राघोपुर, महनार, पातेपुर
9 समस्तीपुर कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, विभूतिपुर, रोसेरा, हसनपुर
10 बेगूसराय चेहराकलां-बैरियापुर, बछवारा, तेघरा, मटिहानी, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय, बखरी
11 खगड़िया अलौली, खगड़िया, बेलदौर, परबत्ता
12 मुंगेर तारापुर, मुंगेर, जमालपुर
13 लखीसराय सूर्यगढ़ा, लखीसराय
14 शेखपुरा शेखपुरा, बरबीघा
15 नालंदा अस्थावां, बिहार शरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा, हरनौत
16 पटना मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी, मसौढ़ी, पालीगंज
17 भोजपुर (आरा) बिक्रम, संदेश, बड़हरा, आरा, अगिआंव, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर, ब्रह्मपुर
18 बक्सर बक्सर, डुमरांव, राजपुर

Bihar Chunav 2025: एक नजर डाले पहले चरण की सियासी तस्वीर पर

Bihar Election Phase 1 Voting
Bihar Election Phase 1 Voting (credit-sm)

बिहार चुनाव 2025 के पहले फेज में कई हाई प्रोफाइल सीट हैं। जिसपर एनडीए और महागठबंधन आमने-सामने है। 25 सीटों पर बीजेपी और राजद के बीच सीधी लड़ाई है। 12 सीटों पर बीजेपी बनाम कांग्रेस, जबकि 34 सीटों पर JDU और राजद आमने-सामने है। वहीं 11 सीटों पर JDU बनाम कांग्रेस, 14 सीटों पर लोजपा मैदान में हैं। इनमें से 12 पर राजद से सीधा मुकाबला होगा।

Bihar Election 2025 Updates: मतदान के लिए ये मान्य होंगे पहचान पत्र

Bihar Election 2025 Updates
Bihar Election 2025 Updates (credit-sm)

मतदान केंद्र पर पहचान के लिए 12 दस्तावेज मान्य होंगे। इनमें शामिल हैं- आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सरकारी फोटोयुक्त पहचान पत्र, सांसद या विधायक पहचान पत्र और UDID कार्ड। इसके अलावा NPR के तहत जारी स्मार्ट कार्ड को भी मान्यता दी गई है।

ये भी पढ़ें:बिहार वोटिंग से कुछ घंटे पहले चोरी-छिपे मिले लालू यादव के दोनों बेटे! पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी का हस्ते हुए वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।