बिहार वोटिंग से कुछ घंटे पहले चोरी-छिपे मिले लालू यादव के दोनों बेटे! पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी का हस्ते हुए वीडियो वायरल

Summary :

Tej Pratap and Tejashwi Yadav: बिहार में कल यानी 6 नवंबर, गुरुवार 2025 को पहले चरण का मतदान है। मतदान बिहार के 18 जिलों के 121 सीटों पर है। वोटिंग से पहले राजद प्रमुख लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव आमने-सामने हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जन शक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप और राजद नेता तेजस्वी यादव एक दूसरे के आमने-सामने दिख रहे हैं। तेजस्वी के साथ विप पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी नजर आ रहे हैं। तो चलिए आगे जानते है इस…

Tej Pratap and Tejashwi Yadav: बिहार में कल यानी 6 नवंबर, गुरुवार 2025 को पहले चरण का मतदान है। मतदान बिहार के 18 जिलों के 121 सीटों पर है। वोटिंग से पहले राजद प्रमुख लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव आमने-सामने हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जन शक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप और राजद नेता तेजस्वी यादव एक दूसरे के आमने-सामने दिख रहे हैं। तेजस्वी के साथ विप पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी भी नजर आ रहे हैं। तो चलिए आगे जानते है इस वायरल वीडियो में क्या कुछ है.

Tej Pratap viral video: तेज प्रताप को देख खूब हंसे तेजस्वी

Tej Pratap and Tejashwi Yadav
Tej Pratap and Tejashwi Yadav (credit-sm)

बिहार में पहले चरण के मतदान से पहले लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक साथ देखे गए, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। हालांकि, इस वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी तेज प्रताप को देख कर मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान तेज प्रताप शांत दिखें, न ही वो कुछ बोल रहे थे हैं और न ही वो मुस्कुरा रहे हैं।

Tej Pratap mall viral video: दोनों भाइयों का वीडियो क्यों हो रहा वायरल?

Tej Pratap and Tejashwi Yadav
Tej Pratap and Tejashwi Yadav (credit-sm)

बताते चले कि पटना एयरपोर्ट के लांज में तेज प्रताप किसी को इंटरव्यू दे रहे थे। इसी दौरान तेजस्वी यादव भी मुकेश सहनी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। इसी मौके पर दोनों भाइयों का आमना-सामना हुआ। हालांकि, दोनों भाइयों के बीच बातचीत नहीं हुई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तेज प्रताप कपड़े के दूकान में जाते हैं। इसी मौके पर तेज प्रताप को उनका एक सहयोगी आकर उन्हें कहता है कि तेजस्वी यादव भी पास खड़े हैं।

इस दौरान तेजस्वी यादव चुटकी लेते हुए उनके सहयोगी से कहते हैं, “शॉपिंग करा रहे हैं क्या भैया? सहयोगी जवाब देता है- वो हमको गिफ्ट दे रहे हैं। सहयोगी तेजस्वी से यह पूछते हुए उनके पास जाते हैं कि कहां जा रहे हैं। तेजस्वी चुटकी लेते हुए कहते हैं- आप बड़ा लकी हैं। सहयोगी पूछता है ऐसा है क्या। तेजस्वी कहते हैं- लग तो रहा है।”

Tej Pratap and Tejashwi Yadav: 2025 बिहार चुनाव के लिए कैसी है तेज प्रताप की तैयारी?

Tej Pratap
Tej Pratap (credit-sm)

राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) नामक नई पार्टी का गठन किया है और वे कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। खुद तेज प्रताप वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव मैदान में हैं. यही वह सीट है, जहां से उन्होंने 2015 में राजद के टिकट पर पहली बार विधायक के रूप में जीत दर्ज की थी। उसी वैशाली जिले की राघोपुर सीट से उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों भाई एक-दूसरे के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार भी कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: लालू परिवार पर दिलीप जायसवाल का कटाक्ष, कहा- जो परिवार नहीं संभाल पाए, वो बिहार क्या संभालेंगे

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।