‘Stylish Look, Advanced Features…’, Hyundai ने मार्किट में लॉन्च की अपनी नई SUV, कीमत सिर्फ ₹7,89,900

Summary :

New Hyundai Venue Explainer in Hindi: साउथ कोरियन कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी फेमस सब-कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Venue का नया जनरेशन मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह SUV अब ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-रिच और सुरक्षित हो गई है। नई वेन्यू की शुरुआती कीमत 7,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑपशन में कई वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है। Hyundai Venue Price in India: Exterior Design and Size नई वेन्यू का डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम और दमदार दिखाई देता है। इसमें LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, क्वाड बीम LED हेडलैंप्स, और…

New Hyundai Venue Explainer in Hindi: साउथ कोरियन कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी फेमस सब-कॉम्पैक्ट SUV Hyundai Venue का नया जनरेशन मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह SUV अब ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-रिच और सुरक्षित हो गई है। नई वेन्यू की शुरुआती कीमत 7,89,900 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑपशन में कई वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है।

Hyundai Venue Price in India: Exterior Design and Size

नई वेन्यू का डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम और दमदार दिखाई देता है। इसमें LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स, क्वाड बीम LED हेडलैंप्स, और नया डार्क क्रोम ग्रिल दिया गया है। इसके अलावा डायमंड कट एलॉय व्हील्स, ब्रिज-टाइप रूफ रेल्स, और स्ट्रॉन्ग बॉडी लाइन्स इसे असली SUV लुक देते हैं। यह SUV अब आकार में भी बड़ी हो गई है। इसकी लंबाई 3995 मिमी, चौड़ाई 1800 मिमी, और ऊंचाई 1665 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2520 मिमी रखा गया है। नई वेन्यू पहले की तुलना में 30 मिमी चौड़ी और 48 मिमी ऊंची है।

New Hyundai Venue Explainer in Hindi,(source: social media)
New Hyundai Venue Explainer in Hindi,(source: social media)

2025 Hyundai Venue: Color Options

कंपनी ने इस कार को 6 मोनोटोन कलर्स में लॉन्च किया है, मिस्टिक सैफायर, हेज़ल ब्लू, ड्रैगन रेड, टाइटन ग्रे, एटलस व्हाइट और एबिस ब्लैक।

इसके अलावा दो डुअल-टोन ऑप्शन्स भी हैं:-

  • हेजल ब्लू विद एबिस ब्लैक रूफ
  • एटलस व्हाइट विद एबिस ब्लैक रूफ
  • ये कॉम्बिनेशन SUV को मॉडर्न और यंग लुक देते हैं।

Cabin and Interior

नई Hyundai Venue का केबिन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम महसूस होता है। इसमें डार्क नेवी और डव ग्रे कलर थीम वाला डुअल-टोन इंटीरियर दिया गया है। सेंटर कंसोल को कॉफी टेबल स्टाइल में डिजाइन किया गया है और मून व्हाइट एम्बियंट लाइटिंग कार को लग्जरी एहसास देती है। ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए डुअल 12.3-इंच कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले दिए गए हैं। पिछली सीटों में 2-स्टेप रिक्लाइनिंग सीट्स, रियर एसी वेंट्स, और सनशेड्स मिलते हैं, जिससे रियर पैसेंजर को भी आराम मिलता है।

New Hyundai Venue Explainer in Hindi,(source: social media)
New Hyundai Venue Explainer in Hindi,(source: social media)

Hyundai Venue Features: Technology and Features

नई वेन्यू में 12.3-इंच का नेविगेशन सिस्टम है, जो NVIDIA द्वारा संचालित है। यह वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा SUV में:

  • बोस 8-स्पीकर साउंड सिस्टम
  • वेंटिलेटेड सीट्स
  • 360° कैमरा (सर्वाउंड व्यू मॉनिटर)
  • वॉयस-एनेबल्ड सनरूफ
  • ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी (70 फीचर्स) जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
New Hyundai Venue Explainer in Hindi,(source: social media)
New Hyundai Venue Explainer in Hindi,(source: social media)

New Hyundai Venue Explainer in Hindi: Engine and Performance

नई वेन्यू में तीन इंजन विकल्प दिए गए हैं —

  • 1.2L पेट्रोल – 83 PS पावर, 114.7 Nm टॉर्क
  • 1.0L टर्बो पेट्रोल – 120 PS पावर, 172 Nm टॉर्क
  • 1.5L डीज़ल इंजन – 116 PS पावर, 250 Nm टॉर्क

इन इंजनों के साथ मैनुअल, ऑटोमैटिक और DCT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। साथ ही इसमें सैंड, मड और स्नो जैसे ड्राइव मोड्स दिए गए हैं।

New Hyundai Venue Explainer in Hindi,(source: social media)
New Hyundai Venue Explainer in Hindi,(source: social media)

Safety and ADAS Technology

नई Hyundai Venue में ADAS Level-2 सिस्टम दिया गया है, जिसमें 16 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स शामिल हैं। इनमें

  • स्मार्ट क्रूज़ कंट्रोल,
  • फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट,
  • लेन कीपिंग असिस्ट,
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
  • जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कार में 6 एयरबैग, ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, और 360° कैमरा जैसे सुरक्षा फीचर्स स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं। कुल मिलाकर, इसमें 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: ‘Exterior Design, शानदार Side Profile…’, नए अवतार में बाजार में उतरी Hyundai Venue

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।